Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला : अमरिंदर
    राजनीति

    कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला : अमरिंदर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 17, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला करेंगी और पार्टी में अभी शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू से कोई समझौता नहीं हुआ है।”

    अमरिंदर ने पटियाला में संवाददाताओं से कहा, नवजोत सिद्धू के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है और कांग्रेस किसी के साथ कोई समझौता नहीं करती है।

    उनसे पूछा गया था कि विधानसभा चुनाव जीतने पर पार्टी ने सिद्धू को क्या कोई अहम पद देने की पेशकश की है? उन्होंने कहा, उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा, सिद्धू के साथ इस संबंध में कोई बात नहीं हुई है। जब पूछा गया कि क्या वह मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं तो अमरिंदर ने कहा, मैं नहीं जानता हूं।

    यह कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला होगा।

    अमरिंदर ने यह भी कहा कि पूर्व भाजपा सांसद ने खुद कहा है कि वह पैदायशी कांग्रेसी हैं। उनके पिता का ताल्लुक पार्टी से था।

    उन्होंने कहा, मैं परिवार को बहुत लंबे अरसे से जानता हूं। मैं नवजोत सिद्धू को उनकी युवावस्था से देख रहा हूं जब वह पटियाला में क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने खुद कहा है कि कांग्रेस में उनकी घर वापसी हुई है। दो दिन पहले, सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

    सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और फिर भाजपा भी छोड़ दी थी जिसके बाद उनकी पत्नी नवजोत कौर कांग्रेस में शामिल हो गई थी।

    अमरिंदर ने कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल :शिअद: के प्रमुख और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उनकी गृह सीट लांबी से इस चुनाव में हरा देंगे।

    उन्होंने लांबी को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि वह बादल परिवार को क्रूरता और उसके उन जुल्मों के लिए सबक सिखाएंगे जो उन्होंने कथित तौर पर पिछले दस साल में पंजाब के लोगों पर किए थे।

    उन्होंने कहा, पटियाला मेरी जन्मभूमि है। मैंने अपना राजनीतिक करियर यहां से शुरू किया था और यहीं से खत्म करूंगा क्योंकि यह मेरा आखिरी चुनाव है। लेकिन वहां :लांबी में:, मैं बादल को एक सबक सिखाना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने पंजाब को तबाह कर दिया। मैं बादल को हराना चाहता हूं।

    अमरिंदर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी कि वह लांबी आएं और बादल का मुकाबला करें। उन्होंने कहा, केजरीवाल को अपनी स्थिति का पता चल जाएगा कि वह कहां खड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदित्य और अपर्णा के नाम के साथ मुलायम ने अखिलेश को सौपी 38 उम्मीदवारों की सूची
    Next Article कांग्रेस के साथ गठबंधन पर निर्णय एक-दो दिन में : अखिलेश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीएसआर का लाभ पहुंचे सीधे आम लोगों तक : मंत्री

    September 27, 2025

    जेसोवा ने मुख्यमंत्री को दीपावली मेला के लिए किया आमंत्रित

    September 27, 2025

    विधायक ने कॉलेज के तिमंजिला भवन का किया उद्घाटन

    September 27, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
    • नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
    • शारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
    • सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें
    • पोठिया पुलिस ने 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version