Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उत्तर प्रदेश का चुनाव हार जीत का नहीं जिम्मेवारी का चुनाव है : मोदी
    Top Story

    उत्तर प्रदेश का चुनाव हार जीत का नहीं जिम्मेवारी का चुनाव है : मोदी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 2, 2017Updated:January 2, 2017No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बड़ी सभा आज लखनऊ में है। प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भीड़ ने हर-हर मोदी और जय श्रीराम के नारे लगाए। राजनाथ स‌िंह ने केशव मौर्य को 192 दिनों तक परिवर्तन यात्राएं चलाने पर बधाई दी।

    ये बोले मोदी
    मैं कई वर्षों से राजनीति में हूं। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का कार्य मिला। मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला। प्रधानसेवक के रूप में आपकी सेवा करने का अवसर मिला लेकिन इतने सालों में इतनी बड़ी रैली का संबोधन का अवसर अब तक नहीं मिला। मैं जब लोकसभा इलेक्शन में था तब भी ऐसा दृश्य देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा क‌ि इतनी संख्या में आने के ल‌िए आभार व्यक्त करता हूं।  उन्होंने कहा क‌ि मैं लखनऊ की धरती को प्रणाम करता हूं। अटल जी ने लखनऊ की जो सेवा की वो आज भी यहां महसूस होती है।

    अटल जी और कल्याण सिंह अगर आज टीवी पर देखते होंगे तो हम सबको आशीर्वाद देते होंगे। भाइयों बहनों, आपने कमाल कर दिया। पॉलिटिकल पंडित चुनाव का हिसाब किताब लगाते हैं। यूपी का चुनाव किस दिशा में जाएगा उसका हिसाब करने वालों को अब मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। हवा का रुख अब साफ है।सरकार बदलने के छह महीने बाद लोग पुरानी सरकार को भूल जाते हैं लेकिन मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि भाजपा की जो सरकारें चलीं आज 14 साल भी यूपी के लोग उसे याद करते हैं और वर्तमान सरकारों के साथ तुलना करते हैं। बीते दिनों टीवी पर कुछ लोगों को कहते सुना कि बीजेपी का 14 साल का वनवास खत्म होगा। मुद्दा वनवास का नहीं है। मुद्दा 14 साल के लिए यूपी में विकास का वनवास हो गया है।मोदी ने मौजूदा यूपी सरकार पर विकास में बाधा बनने का आरोप लगाया और कहा, क्या यही खेल खेलते रहोगे क्या? जब से दिल्ली में हमारी सरकार बनी है यूपी सरकार को हर बार 1 लाख करोड़ रुपये ज्यादा रकम मिली है। ढाई साल में ढाई लाख करोड़ रुपए कम नहीं होता। अगर दिल्ली सरकार के रुपयों का सही उपयोग हुआ होता तो यूपी कहां से कहां पहुंच गया होता। दो दलों के बीच में राजनीति समझी जा सकती है लेकिन जनता के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। जब ऐसा होता है तो विकास रुक जाता है।

    आज मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि भारत सरकार से पूरी मदद मिलने के बाद किसानों के लिए फुरसत नहीं थी। हमें किसानों की ऐसी हालत मंजूर नहीं है। इसके लिए परिवर्तन लाना जरूरी है।

    क्या राजनीति इतनी नीची गई है अम्बेडकर और रमाबाई को प्रणाम करने में गर्व महसूस होता है लेकिन हमने बीते दिनों रुपयों के लेन-देन के लिए भीम नाम की ऐप लॉन्च भीम को आर्थिक लेन-देन के हिसाब-किताब में महारथ हासिल की थी। इतने साल पहले इस महापुरुष को रुपए के भविष्य का पता था अगर ऐसे महापुरुष के नाम पर ऐप चले तो किसी के पेट में चूहे क्यों दौड़ रहे हैं।

    मैं चाहता हूं आप इस ऐप को गांव-गांव तक पहुंचाएं। एक दल ऐसा है जो अपने बेटे को स्थापित करने के लिए पिछले 15 साल से स्थापित कर रहा है लेकिन दाल गलती नहीं नजर आ रही। दूसरा दल पैसे रखने की चिंता में है। दूर-दूर की बैंकें खोज रहे हैं‌ कि पैसा कहां ठिकाने लगाएं। एक दल, परिवार का क्या होगा… उसमें लगा हुआ है

    अब यूपी की जनता को तय करना है कि पैसों को बचाने के‌ लिए जो लगे हैं वो यूपी को बचा पाएंगे क्या? एक तरफ परिवार में उलझी पार्टी बस भाजपा ही जो यूपी को बचा सकती है। यूपी में आधा-अधूरा परिवर्तन मत करना। भारी बहुमत के साथ परिवर्तन करना ताकि कोई रुकावट न आए। मैंने नोटबंदी के 50 दिन बाद गरीबों के लाभ, उनके घर, प्रसूताओं के लिए योजनाएं बनाईं। लोगों को इससे भी तकलीफ हुई। मोदी पैसा ले ले इससे भी परेशानी हुई। मोदी पैसा दे इससे भी परेशानी हुई। भाइयों-बहनों मैं एक बात कहना चाहूंगा कि यूपी का प्रभाव का पूरे हिंदुस्तान पर होता है। ये चुनाव बहुत जिम्मेदारी का है। जो हमारे साथ हैं उनका भी भला हो, जो साथ नहीं है उनका भी भला है। भाजपा के लिए कुछ कर दिखाने का चुनाव है।

    पूर्ण बहुमत की सरकार बने, इतनी स‌ीमित सोच हमारी नहीं है। हिंदूस्तान का भाग्य बदलने के ल‌िए पहले यूपी का भाग्य बदलना पड़ेगा। इसलिए भारत को आगे बढ़ना है तो यूपी का आगे बढ़ना आवश्यक है।

    ये बोले राजनाथ
    -यहां वैसा विकास नहीं हुआ जैसा होना चाहिए था।
    -भ्रष्टाचार के साथ कानून के हाल बदतर हो गए हैं। किसानों को धान और गेहूं औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है।
    -राजनाथ स‌िंह ने यूपी के गरीबों किसानों की च‌िंता कर उनके ‌ल‌िए योजनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया।
    – प्रदेश में पुल‌िस भर्ती में इंटरव्यू के नाम पर जबरदस्त धांधली हुई, भाजपा की सरकार आएगी तो इंटरव्यू खत्म कर ‌द‌िया जाएगा।
    -सत्ता नहीं व्यवस्था का परिवर्तन चाहते हैं
    -सपा, बसपा, कांग्रेस सभी गठबंधन की जुगाड़ में लगे हैं। सपा में तो दंगल लगा है यूपी की जनता को दंगल नहीं चाहिए।
    -275 सीटों से विजयी बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें।

    रैली की शुरुआत में स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा और सपा को ललकारा वहीं अनुप्र‌िया पटेल ने भी भाषण में यूपी में सुशासन लाने की बात कही। इसी बीच अम‌ित शाह भी मंच पर पहुंच गए। अम‌ित शाह ने कहा, इतनी भीड़ को देखकर लोग पूछ रहे हैं दूसरा नंबर क‌िसका आने वाला है।

    ये बोले अ‌म‌‌ित शाह
    -परिवर्तन यात्रा ने जन-जन तक प्रचार किया
    -युवाओं को यूपी में रोजगार नहीं मिल पा रहा
    -हम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे
    -बीजेपी शासित राज्यों में 24 घंटे बिजली मिल रही है
    -देश के 10 प्रदेशों में बीजेपी सरकार है
    -सपा-बसपा ने प्रदेश को तबाह करके रख दिया
    -सबसे तेज-तर्रार युवा यूपी का है
    -युवाओं को यूपी में रोजगार नहीं म‌िल रहा
    -आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे में भ्रष्टाचार हुआ
    -इससे लंबे हाईवे मोदी जी ने उत्तराखंड में बनवाए हैं और इसकी लागत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से कम है
    -मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।
    -मोदी जी की लोकप्र‌ियता न बढ़ जाए इसल‌िए यूपी सरकार योजनाए यहां आने नहीं दे रही।
    -मोदीजी यूपी वाले हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमुद्र के बीच बनेगी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा
    Next Article परिवर्तन रैली में मोदी का कांग्रेस-बीएसपी-एसपी पर निशाना
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा

      April 24, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश

      April 24, 2026

      अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास

      April 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा
      • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
      • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
      • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
      • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version