Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»खरसावां में मुख्यमंत्री के विरोध में शामिल 500 लोगों पर एफआइआर
    जमशेदपुर

    खरसावां में मुख्यमंत्री के विरोध में शामिल 500 लोगों पर एफआइआर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खरसावां: खरसावां शहीद स्थल पर रविवार को श्रद्घांजलि सभा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास का विरोध किये जाने के मामले में करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इधर रविवार को हुई मामले की जांच करने के लिए राज्य की उच्च स्तरीय प्रशासनिक टीम खरसावां पहुंची। इस टीम में राज्य की मुख्य सचिव राजवाला वर्मा, गृह सचिव एसकेजी रहाटे, पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय, एडीजीपी (विशेष शाखा) अनुराग गुप्ता शामिल थे।

    ली जानकारी, किया घटना स्थल का निरीक्षण
    टीम में शामिल पदाधिकारियों ने रविवार को हुए कार्यक्रम से संबंधित सभी स्थलों का दौरा किया। टीम सबसे पहले खरसावां शहीद स्थल पहुंची और फिर चांदनी चौक जाकर रविवार के कार्यक्रम के दौरान की गयी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद सभी खरसावां प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहां जिले के प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने रविवार को ड्यूटी के दौरान तैनात सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों से घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान डीआइजी शंभुनाथ ठाकुर, डीसी के श्रीनिवासन, एसपी संजीव कुमार, डीडीसी इकबाल आलम अंसारी, एडीसी संदीप दोराईबुरू, एसडीओ दीपक कुमार, एसडीपीओ सुमित कुमार, बीडीओ खरसावां शशिंद्र बडाइक, बीडीओ कुचाई साइमन मरांडी के साथ कई पुलिस प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

    फुटेज से होगी पहचान
    कार्यक्रम के दौरान की गयी फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी देखी जा रही है। फुटेज देखकर विरोध करने वालों की पहचान की जायेगी। इसके लिए फुटेज और वीडियो क्लिप्स एकत्र करने का निर्देश दिया गया है।
    जांच कर होगी कार्रवाई :मुख्य सचिव
    मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि रविवार को खरसावां में शहीद दिवस के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास को विरोध का सामना करना पड़ा था। विरोध प्रदर्शन मामले में एफआइआर दर्ज हो चुकी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

    ये है मामला
    मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को शहीदों को श्रद्घांजलि देने खरसावां पहुंचे थे। इसी क्रम में खरसावां शहीद स्थल पर झामुमो सहित आदिवासी संगठनों के द्वारा सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी गयी। मुख्यमंत्री को रोकने का प्रयास किया गया। इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक भी माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबादल छाये रहने से बढ़ी ठंड, बारिश के आसार
    Next Article वीमेंस कॉलेज में भीम का दिखा क्रेज
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कुरमाली भाषा को शैक्षणिक पहचान दिलाने को विधायक पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    May 16, 2026

    वर्षों तक बिल नहीं भेजा, फिर थमा दिया लाखों का बकाया, उपभोक्ता आयोग ने बिजली विभाग को लगाई फटकार

    May 16, 2026

    बट सावित्री व्रत पर भक्ति में डूबा जमशेदपुर, सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य

    May 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केरल में वीडी सतीशन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, एक दशक बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी
    • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड दौरा पूरा, आज पहुंचेंगे स्वीडन
    • नेपाल में चीनी की कमी नहीं होगी, उपभोक्ता चिंता न करें, उद्यमियों के संगठन का दावा और अपील
    • नालंदा जिले में छह सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियो ने की हड़ताल
    • लोन दिलाने को लेकर ठगी, आरोपी की सरेआम पिटाई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version