Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बेंगलुरू यौन उत्पीड़न की घटनाएं शर्मनाक: आमिर खान
    Top Story

    बेंगलुरू यौन उत्पीड़न की घटनाएं शर्मनाक: आमिर खान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 4, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  अभिनेता आमिर खान ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर बेंगलुरू में हुई यौन उत्पीड़न की घटनाओं की निंदा करते हुए उसे बेहद शर्मनाक एवं दुखद बताया। कर्नाटक की राजधानी में नववर्ष के आगमन के जश्न ने तब बुरा रूप ले लिया जब 31 दिसंबर की रात को शहर के मुख्य इलाके में भारी भीड़ में पुलिस की अच्छी खासी मौजूदगी के बीच कई महिलाओं के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न की घटनाएं हुईं जिसे लेकर देश भर में आक्रोश है। आमिर ने यहां ‘सत्यमेव जयते वाटर कप’ के दूसरे संस्करण की शुरूआत के मौके पर कहा, ‘‘बेंगलुरू में जो कुछ हुआ वह बहुत दुखद है। हम सब दुखी हैं और जब हमारे देश में ऐसा कुछ होता है तो हमें शर्मिंदगी महसूस होती है। हर राज्य सरकार को इन्हें रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।’’ 51 साल के अभिनेता ने कहा कि समय आ गया है कि कानून व्यवस्था ‘‘मजबूत बनायी जाए और वह तेजी से काम करे’’ ताकि एक उदाहरण स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘आप देखते हैं कि अमेरिका में कोई घटना होती है तब दो-तीन महीने में दोषी व्यक्ति को दंडित कर दिया जाता है और मामले का निपटान हो जाता है।

    अगर (हमारे यहां भी) ऐसा हुआ, मुझे लगता है कि यह एक बड़ा बदलाव होगा।’’ अभिनेता ने कहा कि दोषी को दंडित किया जाना महत्वपूर्ण है ताकि एक मजबूत संदेश दिया जा सके। इसके अलावा आमिर ने कहा कि महाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने की उनकी कोशिश सफल होने पर उन्हें अधिक संतुष्टि मिलेगी। हाल में रिलीज हुई ‘दंगल’ फिल्म के अभिनेता ने कहा, ‘‘जैसे कि मैं अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले घबरा जाता हूं और तनाव में रहता हूं, मैं हमारे पानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित सत्यमेव जयते वाटर कप के दूसरे संस्करण को लेकर बेचैन हूं।“
    आमिर ने कहा, ‘‘हम 13 जिलों के 30 तालुक तक पहुंच रहे हैं। अगर परियोजना सफल रहती है और हम महाराष्ट्र को सूखा मुक्त करने में योगदान देते हैं तो इससे मुझे मेरी फिल्मों की सफलता से ज्यादा संतुष्टि मिलेगी।’’ अभिनेता ने कहा कि पिछली बार प्रतियोगिता में तीन तालुकों के 116 गांवों ने हिस्सा लिया था और अब 13 जिलों के 30 तालुक इसके दायरे में हैं।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आमिर को ‘जल सेवक’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘आमिर हनुमान की तरह हैं। उन्हें उनकी ताकतों की याद दिलानी पड़ती है। वह इस बात को लेकर उहापोह में थे कि वह परियोजना के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं। वह जब भी कोई जिम्मेदारी लेते हैं, उसे बिल्कुल सही तरह से निभाते हैं।’’ आमिर की पत्नी और फिल्म निर्देशक किरण राव ने प्रतियोगिता के लिए मराठी में एक गाना गाया है। ‘सैराट’ के निर्देशक नागराज मंजुले ने इस विशेष संगीत वीडियो को शूट किया है जबकि संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने गाने में संगीत दिया है। किरण ने कहा कि उनके पति ने ‘फरमान’ जारी कर उनसे यह गाना गवाया। लेकिन यह अनुभव काफी मजेदार था। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पति के फरमान के कारण गाना गाना पड़ा। अजय-अतुल और नागराज के साथ काम करने में मजा आया। मैं स्टूडियो में घबरायी हुई थी लेकिन अजय और अतुल ने मुझे गाने के लिए प्रोत्साहित किया।“

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगायिका जैनेट जैक्सन ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया
    Next Article यूरोप में बसना चाहती हैं अदाकारा पामेला एंडरसन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

    January 12, 2026

    धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां

    January 12, 2026

    अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत

    January 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
    • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
    • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    • धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां
    • अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version