Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»मेलबर्न वनडे: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
    क्रिकेट

    मेलबर्न वनडे: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 15, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न: कप्तान मोहम्मद हफीज (70) की अर्धशतकीय पारी और शोएब मलिक (42 नॉटआउट) के संयम भरे प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर पहले मैच में मिली हार का बदला पूरा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सभी विकेट गंवाकर 220 रन बनाए थे। मेजबान टीम के इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

    पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। हफीज और शर्जील खान (29) के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई। जेम्स फॉकनर ने जोस हाजलेवुड के हाथों शर्जील को कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

    शर्जील के बाद बाबर आजम (34) ने हफीज के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की, लेकिन मिशेल स्टार्क ने आजम के रूप में टीम का दूसरा विकेट गिराकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। आजम जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 140 था। टीम अपने खाते में 2 ही रन और जोड़ पाई थी कि फॉकनर ने हफीज को आउट कर पाकिस्तान की टीम को एक बड़ा झटका दिया।

    इसके बाद शोएब मलिक ने पारी को संभाला और असद शफीक (13) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान का स्कोर 195 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर स्टॉर्क ने शफीक को आउट कर पवेलियन भेजा। जीत से 25 रन दूर पाकिस्तान की टीम के लिए मलिक ने उमर अकमल (18) के साथ 26 रनों की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया के 221 रनों के लक्ष्य को हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल और हाजलेवुड ने 2-2 विकेट चटकाए।

    इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने सबसे अधिक 60 रन बनाए। इसके अलावा, मैथ्यू वेड ने 35, ट्रेविस हेड ने 29 ग्लेन मैक्वेल ने 23 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए जबकि जुनैद खान और इमाद वसीम ने 2-2 विकेट हासिल किए। हसन अली और शोएब मलिक को एक-एक सफलता हासिल हुई। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को 92 रनों से हराया था, लेकिन दूसरे मैच को अपने नाम कर पाकिस्तान ने 5 वनडे मैचों की सीरीज का स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत की एनएसजी सदस्यता में चीन सबसे बड़ा ‘अवरोधक’ : अमेरिका
    Next Article तो ये थी टाइटैनिक के डूबने की असल वजह !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version