Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
    देश

    वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वेनेजुएला की राजधानी काराकास और आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंपों के बाद भारत ने मानवीय सहायता के तहत मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय वायुसेना के दो विमान शुक्रवार को ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सा उपकरण लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हुए।

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत की ओर से बड़े पैमाने पर चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सहायता भेजी जा रही है। राहत सामग्री में एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से अधिक राहत सामग्री तथा दो ‘भीष्म क्यूब्स’ शामिल हैं। इनका उपयोग आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल चिकित्सा सहायता, प्राथमिक उपचार और राहत कार्यों को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

    डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस कठिन समय में भारत वेनेजुएला की सरकार और वहां के नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सहयोग जारी रखेगा।

    उल्लेखनीय है कि काराकास और उसके आसपास के क्षेत्रों में हाल ही में 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिनसे व्यापक तबाही हुई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इन भूकंपों में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। अनेक इमारतें क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गई हैं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है और स्थानीय प्रशासन के साथ विभिन्न एजेंसियां लोगों तक सहायता पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

    भारत की यह मानवीय पहल संकट की घड़ी में वैश्विक सहयोग और मानवीय एकजुटता का उदाहरण है तथा आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
    shivam kumar

      Related Posts

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026

      भगवंत मान ने सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कियाः भाजपा

      June 24, 2026

      प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

      June 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version