Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»यदि धोनी संन्यास ले लेता तो धरने पर बैठ जाता: गावस्कर
    क्रिकेट

    यदि धोनी संन्यास ले लेता तो धरने पर बैठ जाता: गावस्कर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  सुनील गावस्कर को खुशी है कि महेंद्र सिंह धोनी ने केवल सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी है और संन्यास नहीं लिया क्योंकि उनका मानना है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम में अभी काफी योगदान दे सकता है। गावस्कर ने कहा, ‘‘अगर उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर भी संन्यास ले लिया होता तो फिर उनकी वापसी के लिये उनके घर के आगे धरने पर बैठने वाला मैं पहला व्यक्ति होता। एक खिलाड़ी के रूप में वह अब भी विस्फोटक है। वह एक ओवर में मैच का पासा पलट देता है। भारत को एक खिलाड़ी के रूप में उनकी सख्त जरूरत है। मुझे खुशी है कि उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में बने रहने का फैसला किया।’’ गावस्कर ने कहा कि धोनी के कप्तान नहीं रहने से उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हां ऐसा होगा। विराट कोहली निश्चित तौर पर उन्हें नंबर चार या पांच बल्लेबाज के रूप में उपयोग करेगा क्योंकि इससे नीचे उन्हें बल्लेबाजी के लिये उतारने का कोई मतलब नहीं बनता है। हां वह फिनिशर है लेकिन वह नंबर चार या पांच पर उतरकर बड़ी पारी खेल सकता है और तब भी फिनिशर की भूमिका निभा सकता है।’’

    गावस्कर ने कहा, ‘‘विकेटकीपिंग अब अधिक आसान हो जाएगी क्योंकि उन्हें अब गेंदबाजी में बदलाव और क्षेत्ररक्षण के बारे में नहीं सोचना होगा। इनसे कई बार आपका ध्यान भंग होता है।’’ इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि धोनी और कोहली मैदान में एक दूसरे के पूरक बन सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इससे निश्चित तौर पर भारत को मदद मिलेगी क्योंकि धोनी के शांतचित होने से विराट को भी मदद मिलेगी। टेस्ट क्रिकेट में आपको अपनी गलती में सुधार करने के लिये समय मिलता है लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में चीजें तेजी से बदलती हैं और कुछ करने के लिये बहुत अधिक समय नहीं होता है और ऐसे में आपको जल्दी में फैसले करने होते हैं और यहां पर धोनी काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
    गावस्कर धोनी के कप्तानी से हटने के फैसले से हैरान नहीं है क्योंकि वह किसी भी समय यह फैसला कर सकते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह हैरान करने वाला फैसला है हां यह थोड़ा जल्दी लिया गया। मुझे लग रहा था कि वह चैंपियन्स ट्राफी तक कप्तान रहना चाहेगा जहां भारत मौजूदा चैंपियन है। इसके बाद वह विराट कोहली को कप्तानी सौंप सकता था। लेकिन कोहली की कप्तानी में टेस्ट टीम की शानदार सफलता को देखते हुए यदि धोनी ने कोहली को कमान सौंपने का फैसला किया तो इससे मुझे बहुत हैरानी नहीं हुई।’’ गावस्कर ने कहा, ‘‘यह फैसला आज नहीं तो कल होना ही था। हमने जो सोचा था यह उससे जल्दी आ गया।

    विराट ने पिछले दो वर्षोंं में आरसीबी के कप्तान में रूप में दिखाया कि वह जिम्मेदारी के लिये तैयार है। जब हम कप्तानी किसी नये खिलाड़ी को सौंपते हैं तो यह चिंता रहती है कि इससे उसकी विशेषज्ञता कितनी प्रभावित होगी। विराट के मामले में हम देख चुके हैं इससे उन्हें कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।’’ क्या धोनी 2019 विश्व कप तक खेलना जारी रखेंगे, इस सवाल पर गावस्कर ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से उनकी इच्छा और फार्म पर निर्भर करता है। अभी बहुत अधिक विकल्प नजर नहीं आते हैं लेकिन क्रिकेट बहुत रोचक खेल है। जब आपको लगता है कि धोनी के बाद कोई नहीं है तब कोई कहीं से आकर उनका स्थान ले लेता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुझे कहा केजरीवाल को फंसाओ तुम्हें छोड़ देंगेः राजेंद्र कुमार
    Next Article विराट कोहली को मिलेगी वनडे, टी20 की भी कमान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026

    रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

    March 26, 2026

    भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्डा सहित कई सांसद बीजेपी में शामिल; कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा
    • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
    • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
    • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
    • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version