Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विराट कोहली को मिलेगी वनडे, टी20 की भी कमान
    Top Story

    विराट कोहली को मिलेगी वनडे, टी20 की भी कमान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 5, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  भारतीय चयनकर्ता जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये टीम का चयन करने के लिये बैठेंगे तो यह लगभग तय है कि विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपों की कप्तानी भी सौंपी जाएगी जिससे भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट में नये युग की शुरूआत होगी। महेंद्र सिंह धोनी ने सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ दी और ऐसे में अब टेस्ट कप्तान कोहली को इन दोनों प्रारूपों में टीम की अगुवाई करने का जिम्मा सौंपा जा सकता है। कोहली को कप्तानी का जिम्मा सौंपे जाने को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं है लेकिन चयनकर्ताओं के लिये उचित संतुलन बनाते हुए दो टीमों का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि कई खिलाड़ी अब भी चोटों से जूझ रहे हैं। मुंबई के दो बल्लेबाज रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे चोटिल होने के कारण बाहर हैं। इससे खराब फार्म में चल रहे शिखर धवन को फिट होने की स्थिति में केएल राहुल के साथ पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह भी हो सकता है कि चयनकर्ता किसी बिल्कुल नये खिलाड़ी पर भरोसा दिखायें। कर्नाटक के राहुल चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे जबकि दिल्ली के बल्लेबाज धवन भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे। बायें हाथ के बल्लेबाज धवन ने जनवरी में आखिरी बार आस्ट्रेलिया में वनडे मैच खेले थे। पहले दो मैचों में फ्लाप रहने के बाद उन्होंने अगले तीन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाये थे। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ने वाले करूण नायर को रहाणे के स्थान पर सीमित ओवरों की टीम में चुने जाने की संभावना है।

    दूसरे आफ स्पिनर जयंत यादव को चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता मैच फिटनेस साबित किये बिना इन दोनों गेंदबाजी आलराउंडरों का चयन करते हैं या नहीं। धोनी भले ही कप्तानी से हट गये हैं लेकिन उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में खुद को उपलब्ध रखा है। चयनकर्ताओं को भी इससे अवगत करा दिया गया है जो कि अन्य दावेदारों पर उन्हें ही तरजीह देंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविंद्र जडेजा को विश्राम देकर अक्षर पटेल को बायें हाथ के स्पिनर के रूप में चुना गया था। लेकिन अब टेस्ट और वनडे के बीच काफी विश्राम मिलने के बाद जडेजा को टीम में लिया जा सकता है। उस टीम में यादव के साथ अमित मिश्रा तीसरे स्पिनर थे। मनीष पांडे और केदार जाधव के अलावा मनदीप सिंह वनडे टीम में अपनी जगह बनाये रख सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में नहीं खेलने वाले मोहम्मद शमी और धवल कुलकर्णी चोटिल होने के कारण बाहर हैं तो चयनकर्ता अच्छी फार्म में चल रहे जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव के साथ इशांत शर्मा को चुन सकते हैं।

    हार्दिंक पंड्या भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे लेकिन वह यहां डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और उन्हें टीम में लिया जा सकता है।यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता सुरेश रैना पर वनडे के लिये विश्वास दिखाते हैं या नहीं। रैना को हालांकि फिट घोषित होने पर तीन टी20 मैचों के लिये टीम में शामिल किया जा सकता है। चयनकर्ता ब्रेबोर्न स्टेडियम में दस और 12 जनवरी को होने वाले दो अभ्यास मैचों के लिये भी कल भारत ए टीम का चयन करेंगे। बैठक के बारे में आधिकारिक जानकारी बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी। वह बख्रास्त अजय शिर्के की जगह बोर्ड में फिलहाल सचिव की भूमिका निभा सकते हैं। इंग्लैंड की टीम रविवार को फिर से भारत आएगी। टेस्ट श्रृंखला के बाद वह क्रिसमस की छुट्टियों पर स्वदेश लौट गयी थी। वनडे श्रृंखला 15 जनवरी से पुणे में शुरू होगी जबकि बेंगलुरू में एक फरवरी को होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 मैच से इस श्रृंखला का समापन होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयदि धोनी संन्यास ले लेता तो धरने पर बैठ जाता: गावस्कर
    Next Article अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से बताया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गिरिडीह में सोलर लाइट प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में शहर

    April 27, 2026

    टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

    April 27, 2026

    रांची के गोंदा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात व नकद उड़ा ले गए

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ‘भूत बंगला’ ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, रविवार को धमाकेदार कमाई
    • JPSC परीक्षा अनियमितता पर बवाल : बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन हटाने की मांग की, कहा- अभ्यर्थी के सपनों के साथ खिलवाड़ बंद हो
    • गिरिडीह में सोलर लाइट प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में शहर
    • राज्य सभा में भाजपा के सांसदों की संख्या हुई 113, सभापति ने दी विलय को मंजूरी
    • NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version