आगरा: भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाले राजा महेंद्र अरिदमन सिंह सपा और बसपा की सैर करने के बाद एक बार फिर से भाजपा में शामिल हो गए है। सिंह बाह विधानसभा सीट से छह बार विधायक रह चुके है। इस क्रम में उन्होंने भाजपा, बसपा और सपा सरकार में मंत्रालय भी संभल चुके है।
समाजवादी पार्टी से विधायक रहे राजा महेंद्र सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस क्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। आपको बता दें कि राजा महेंद्र सिंह कितने खास है इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते है कि यूपी की सत्तधारी में पार्टी में मचे बवाल के क्रम में उनका नाम मुलायम सिंह यादव की ओर से जारी सूची में भी है और अखिलेश यादव की सूची में भी है।
लेकिन इसके बावजूद अरिदमन सिंह भाजपा में शामिल हुए है। अरिदमन के भाजपा में आने से एक ओर भाजपा आगरा की बाह विधानसभा सीट को लगभग अपने नाम कर ही लिया है, जबकि मुलायम और अखिलेश के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है।
राजा महेंद्र अरिदमन सिंह
भाजपा, सपा, बसपा सरकार में मंत्री रहे चुके है
1996 में कल्याण सिंह के मंत्रिमंडल में इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री एवं एकीकरण मंत्री रहे।
2001 में राजनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया
2002 में BJP-BSP गठबंधन की सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय मिला
सपा सरकार में पहले परिवहन मंत्री, बाद में स्टांप एवं पंजीयन विभाग में मंत्री रहे।
अक्टूबर, 2015 को सपा सरकार ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।