Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»US: हिजाब पहने महिला से मारपीट करनेवाले ने कहा, अब यहां ट्रंप हैं
    Top Story

    US: हिजाब पहने महिला से मारपीट करनेवाले ने कहा, अब यहां ट्रंप हैं

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 27, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क: अमेरिका में हिजाब पहनकर काम कर रही एक एयरलाइन की मुस्लिम महिला कर्मचारी पर कुछ लोगों ने नस्ली हमला किया। एक शख्स ने महिला कर्मचारी को लात मारी और उससे बदजुबानी भी की। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने महिला से कहा, ‘अब यहां ट्रंप हैं और वह तुम सबसे छुटकारा पा लेंगे।’

    क्वींस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड ए ब्राउन ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि डेल्टा एयरलाइन की कर्मचारी राबिया खान बुधवार को जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डेल्टा स्काई लाउंज में अपने दफ्तर में बैठी थीं, जब वोरसेस्टर निवासी 57 साल का रॉबिन रोड्स वहां आया। रोड्स अरूबा से वहां आया था और मैसाचुसेट्स के लिए अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार कर रहा था।

    इस बीच वो राबिया के पास पहुंच गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अभियोजकों ने बताया कि रोड्स ने महिला कर्मचारी से पूछा, ‘क्या तुम सो रही हो? क्या तुम प्रार्थना कर रही हो? तुम क्या कर रही हो? ‘

    महिला कर्मचारी डेल्टा एयरलाइन्स के लिए काम करती हैं।

    इसके बाद रोड्स ने महिला कर्मचारी के दफ्तर के दरवाजे पर खींचकर मुक्का मारा जो महिला कर्मचारी की कुर्सी के पीछे लगा। अभियोजन पक्ष ने कहा कि इस पर राबिया खान ने रोड्स से पूछा कि उसने किया क्या है? इस पर रोड्स ने कहा, ‘तुमने कुछ नहीं किया पर मैं तुम्हें लात मारने जा रहा हूं।’ उन्होंने बताया कि इसके बाद रोड्स ने राबिया के दाहिने पैर पर लात मारी और जब राबिया ने वहां से निकलने की कोशिश की तो उसने लात मारकर दरवाजा बंद कर दिया। रोड्स ने महिला का बाहर निकलने का रास्ता भी बंद कर दिया। बयान के मुताबिक जब एक दूसरे शख्स ने उसे शांत करने की कोशिश की तो वह दरवाजे से हट गया। इसके बाद राबिया भाग कर लाउंज की फ्रंट डेस्क तक पहुंची।

    अभियोजन ने कहा कि इसके बाद भी रोड्स ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा, वह उसके पास गया और घुटनों के बल बैठकर नमाज पढ़ने की नकल करने लगा। इसके बाद वो कथित तौर पर चिल्लाने लगा, ‘इस्लाम, ISIS, अब यहां डोनाल्ड ट्रंप हैं। वह तुम सबसे छुटकारा पा लेंगे। तुम जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस से इस तरह के लोगों के बारे में पूछ सकते हो। तुम देखोगे कि क्या होता है।’ रोड्स पर हमले, अवैध तरीके से बंधक बनाना और घृणा अपराध के तहत उत्पीड़न समेत कई आरोपों में मामले दर्ज किए गए हैं। दोषी पाए जाने पर उसे 4 साल तक की जेल हो सकती है। गिरफ्तारी के बाद रोड्स ने पुलिस से कहा, ‘मुझे लगता है असभ्य आचरण की वजह से मैं जेल जा रहा हूं। मैं बता नहीं सकता कि वह महिला थी या पुरुष क्योंकि मेरी तरफ उसकी पीठ थी और उन्होंने अपने सिर पर कुछ ढक रखा था।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका से जंग की आशंका में चीन ने तेज की तैयारियां
    Next Article नव वर्ष मनाने के लिए चीन में एक हफ्ते की छुट्टी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स

    May 16, 2026

    नेपाल में 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी पर रोक

    May 16, 2026

    प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से चाय निर्यात में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांगv

    May 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स
    • सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
    • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत
    • सिक्किम दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बागडोगरा से सड़क मार्ग से रवाना
    • नेपाल में 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी पर रोक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version