Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चुनाव से पहले ही विपक्ष ने हार के बहाने ढूंढ़ लिये : पीएम
    Breaking News

    चुनाव से पहले ही विपक्ष ने हार के बहाने ढूंढ़ लिये : पीएम

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 20, 2019Updated:January 20, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए ऐक्शन मोड में आ चुके पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्ष पर करारा तंज कसा। पीएम ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने चुनाव से पहले ही हार के बहाने खोज लिए लिए हैं। ये लोग अभी से ईवीएम पर सवाल उठाने लग गये हैं। एक दिन पहले शनिवार को कोलकाता में ममता बनर्जी के मंच पर जुटे विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, ‘उन्होंने भी गठबंधन किया है और हमने भी किया है। उन्होंने दलों के साथ गठबंधन किया है और हमने देश की सवा सौ करोड़ जनता से किया है। आप लोग बताइए कौन सा गठबंधन ज्यादा बढ़िया है।’

    मुंबई में कोल्हापुर के बूथ वर्कर्स से बातचीत में पीएम ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरते हुए कहा, ‘ये लोग अभी से ही हार को लेकर बहाने खोजने लगे हैं। ईवीएम को विलन बताने लगे हैं। यह स्वाभाविक है कि हर राजनीतिक पार्टी चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन जब कुछ दलों को जनता का आशीर्वाद मिलता तो वे परेशान हो जाते हैं। वे लोग जनता को बेवकूफ समझते हैं और इसलिए रंग बदल रहे हैं।’ इस दौरान ममता की रैली पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘वहां मंच पर मौजूद नेताओं में ज्यादातर लोग किसी बड़े नेता के बेटे थे। कुछ ऐसे भी थे जो अपने बेटे-बेटी को सेट करने में लगे हैं। उनके पास धनशक्ति है और हमारे पास जनशक्ति है।’ महागठबंधन पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, ‘ये गठबंधन एक अनोखा बंधन है। ये बंधन तो नामदारों का बंधन है। ये बंधन तो भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, घोटालों, नकारात्मकता और असमानता का गठबंधन है। ये एक अद्भुत संगम है।’

    ‘विपक्ष को किसी संस्था पर भरोसा नहीं’
    पीएम ने कहा, विपक्ष के लोगों को किसी भी संस्था पर भरोसा नहीं है, इसलिए ये संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। विपक्ष की कोशिश को नकारात्मक बताते हुए मोदी ने कहा कि जिस मंच से ये लोग लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे थे, वहीं पर एक नेता ने बोफोर्स घोटाले की याद दिला दी। आखिर सच जुबान पर आ ही जाता है। बता दें कि लोकतांत्रिक जनता दल के संस्थापक और वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने राफेल पर मोदी सरकार को घेरने की जगह अपने भाषण में बोफोर्स घोटाले पर बोलने लगे। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं राफेल की बात कर रहा था।

    उधर, सवर्ण आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कहा, ‘संविधान संशोधन द्वारा 10 प्रतिशत आरक्षण से अवसरों का नया द्वार खुलेगा। हम शिक्षण संस्थानों में 10 प्रतिशत सीटें भी बढ़ायेंगे। किसी भी पिछड़े दलित या अनुसूचित जाति के लोगों का हक छीना नहीं जायेगा।’

    ‘बीजेपी के कार्यकर्ताओं की पहचान मां भारती के लाल के रूप में’
    इस मौके पर बीजेपी कार्यकतार्ओं की प्रशंसा करते हुए पीएम ने कहा, ‘कार्यकतार्ओं के संघर्ष और पार्टी को आगे ले जाने के लिए उनके द्वारा दिन-रात की जा रही कोशिश को देखर मुझे बड़ा संतोष होता है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जज्बा, ईमानदारी, काम के प्रति लगन कूट-कूटकर भरी है। मैं तो यही कहूंगा कि बीजेपी संगठन आधारित राजनीतिक आंदोलन है। पुरानी सरकार के कार्यकाल के कारण राजनीतिक कार्यकर्ताओं की पहचान दलालों के रूप में होने लगी थी, लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ता की पहचान मां भारती के लाल के रूप में होती है।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधोनी अब भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे फिनिशर: इयान चैपल
    Next Article 2020 तक सभी बेघरों को मिलेगी छत: सीएम रघुवर
    azad sipahi

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      • ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version