Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अदालत के फैसले तक इंतजार नहीं कर सकते: विहिप
    Breaking News

    अदालत के फैसले तक इंतजार नहीं कर सकते: विहिप

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 2, 2019Updated:January 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। राम मंदिर मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के जवाब में विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी है कि हिंदू जनमानस सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक इंतजार नहीं कर सकता। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार को यहां मीडिया से कहा कि हिंदू समाज अनंत काल तक कोर्ट के एक फैसले का इंतजार नहीं कर सकता।

    राम मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सामने आने के बाद विहिप का नजरिया भी इसके साथ ही स्पष्ट हो गया। विहिप ने पीएम मोदी की बातों के विपरीत कहा कि सरकार को कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने से पहले कानून लाकर मंदिर बनाना चाहिए। आलोक कुमार ने कहा कि कोर्ट का इंतजार काफी लंबा हो जायेगा और हिंदू अनंत काल तक ऐसे नहीं रह सकते।

    इससे पहले पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा था कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं लाया जायेगा। पीएम के बयान का जिक्र करते हुए आलोक ने कहा कि न्यायिक प्रकिया के पूरा होने से पहले कानून लाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विहिप चाहती है कि इस सरकार के कार्यकाल में ही मंदिर पर फैसला हो और वह इसके लिए पीएम मोदी से संसद में कानून लाने का आग्रह करते रहेंगे।

    ‘संत तय करेंगे आगे क्या करना है’

    विहिप की आगे की रणनीति पर बात करते हुए आलोक ने कहा कि अब कुंभ में राम मंदिर पर फैसला लिया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘प्रयागराज में लगनेवाले कुंभ मेले में 31 जनवरी को धर्म संसद होगी, जिसमें मौजूद संत आगे क्या किया जाये, इस पर फैसला लेंगे।’ आलोक ने यह भी बताया कि संत जैसा मार्गदर्शन करेंगे, विहिप वैसा कदम उठाने को प्रतिबद्ध है। आलोक कुमार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जा रही धीमी सुनवाई का भी जिक्र किया।

    उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा बीते 69 सालों से फंसा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में अब तक जजों की बेंच भी नहीं बनी है, जहां मामले की सुनवाई होनी है। आलोक कुमार ने कहा कि मंदिर की लड़ाई को हिंदू समाज लंबे समय से लड़ रहा है, यह लोकतंत्र की लड़ाई है। संत समाज और जनता हमारे साथ है। हम मंदिर के लिए और इंतजार नहीं कर सकते और सरकार जल्द से जल्द इस पर कानून बनाये। मंदिर मुद्दे पर कपिल सिब्बल पर बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और मामला लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर मुद्दे पर सभी सांसदों से मुलाकात हो रही है। अभी वाराणसी के सांसद (प्रधानमंत्री मोदी) से मुलाकात नहीं हो पायी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article71 साल बाद भी खरसावां के शहीदों के परिजनों को न्याय नहीं मिला
    Next Article बढ़ेंगी पर्यटन की सुविधाएं: सीएम रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version