Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पारा शिक्षकों की मांगें जायज : हेमंत सोरेन
    Breaking News

    पारा शिक्षकों की मांगें जायज : हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 13, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। शनिवार की देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गढ़वा पहुंचे। गढ़वा पहुंचते ही उन्होंने रोड शो में भाग लिया और गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में भी शामिल हुए। जनता के सवालों का जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक वह पारा शिक्षकों के लिए लड़ाई लड़ते रहे हैं। पारा शिक्षकों की मांग जायज है। मेरी सरकार बनी, तो पारा शिक्षकों को स्थायी किया जायेगा। वर्तमान सरकार आम लोगों की सुनने वाली नहीं है।

    स्थानीय लोगों को उनका हक दिलाया जायेगा। सरकार बनी, तो झारखंड के बेरोजगारों को नौकरी के लिए पलायन नहीं करना होगा। झारखंड में ही रोजगार की व्यवस्था की जायेगी। कहा कि राज्य की स्थानीय नीति आदिवासी-मूलवासी के हित में नहीं है। सरकार ने स्थानीय नीति बनाकर बाहरियों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। हेमंत ने कहा कि 14 माह की मेरी सरकार में हटिया से पलामू को जोड़ने का काम किया गया। इसके बाद वर्तमान सरकार हटिया को गढ़वा से जोड़ नहीं सकी। पेयजल की समस्या का भी निदान नहीं हो सका। गढ़वा आने के क्रम में यदि मेरी गाड़ी में लाइट नहीं होती, तो कहीं भी गड्ढे में गिर जाता।

    बैनर-पोस्टर से अपना चेहरा चमका रही है सरकार
    हेमंत सोरेन ने रविवार को गढ़वा परिसदन भवन से संघर्ष यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण झामुमो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष के कारण हो सका है। मगर अभी भी जनता के सपने अधूरे रहे गये हैं, जिसे हमारी सरकार पूरा करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है तथा सिर्फ बैनर पोस्टर से अपना चेहरा चमकाने में लगी है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां पीएम मंडल डैम का शिलान्यास कर रहे हैं, दूसरी ओर सांसद शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं। मगर इन्हें यह पता नहीं कि शहीदों के गांव के लोग मंडल डैम के कारण विस्थापित हो जायेंगे।

    झारखंड के लोगों को दुख देकर वर्तमान सरकार बिहार को पानी देने के लिए लालायित है। यह होने नहीं दिया जायेगा। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि स्थानीय नीति के नाम पर राज्य को दो हिस्से में बांट दिया गया है। इससे गढ़वा समेत अन्य जिलों के बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी से वंचित कर दिया गया है। इससे युवाओं में काफी आक्रोश है। वर्तमान सरकार आम लोगों के हित में नहीं, बल्कि अपने हित में काम कर रही है।

    मौके पर तनवीर आलम खान, नसीम अख्तर, परेश कुमार तिवारी, मनोज ठाकुर, आशीष अग्रवाल, मिथिलेश झा, आशुतोष पांडेय, धीरज दुबे, दिव्य प्रकाश केसरी, डॉ असजद अंसारी, अमित केसरी समेत बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़ा सवाल : कब होगा रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड का पूरा खुलासा
    Next Article 2019 में भाजपा को 2014 से भी ज्यादा सीटें मिलेंगी: लक्ष्मण गिलुआ
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version