जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण बाढ़ के कारण नए साल का जश्न गम में तब्दील हो गया। मॉनसून और उफनती नदियों के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य लोग विस्थापित हो गए। बाढ़ के कारण एक हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने गुरुवार को बताया कि मॉनसून की बारिश और उफनती नदियों की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए। जकार्ता के बाहरी जिलों बोगोर एवं दीपोक जिलों में भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।
Previous Articleहर शहीद परिवार के एक सदस्य को नौकरी : हेमंत
Next Article CAA पर आंदोलन को लेकर विपक्ष पर बरसे मोदी