रांची। झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के 62वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के राज्य से बाहर रहने के बावजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को पूरे उत्साह से मनाया। इधर, सीएम हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम रघुवर दास ने जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे राज्य के वरिष्ठ नेता हैं, उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं। सर्वप्रथम पार्टी के केंद्रीय कार्यालय डिबडीह में केक काटा गया और मिठाई बांटकर सभी ने सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी।

उसके अलावा कटहल मोड़, दलादली में कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच कंबल और मिठाई का वितरण किया गया। संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय बहुबाजार में नेत्रहीन बच्चों के द्वारा केक कटवा कर उनके बीच केक, मिठाई, टॉफी का वितरण किया गया। संजय टोप्पो एवं भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति झाविमो अध्यक्ष के जन्मदिन को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा, सरोज सिंह, सुरेश साव, संजय टोप्पो, भूपेंद्र सिंह, तौहीद आलम, जीतेंद्र कुमार रिंकू, सुचिता सिंह, सूरज टोप्पो, सुनील गुप्ता, जीतेंद्र वर्मा, बजरंग गुप्ता, जीवेश सिंह सोलंकी, मुन्ना बड़ाईक, राम मनोज साहू, मो नजीबुल्लाह, नेहा सिंह, राहुल शाहदेव, बलकु उरांव, सुरेश शर्मा, शिव शर्मा, मंतोष सिंह, मोहन तिर्की, शांति देवी, लक्ष्मी, पुरुषोतम राय, अभिनव, मोनू कुमार मौजूद थे।
समर्पण दिवस के रूप में मनाया बाबूलाल का जन्मदिन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के 62वें जन्मदिन को झाविमो के द्वारा समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ज्योति पब्लिक स्कूल बड़ा तालाब रांची में केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने स्कूल के बच्चों के साथ केक काटा एवं बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर ज्योति पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रभात कुमार रथ, बबिता कुमारी, अमर आनंद, अविनाश आनंद, दीपक कुमार उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version