Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राजधानी में बिजली कटी, तो खैर नहीं
    Top Story

    राजधानी में बिजली कटी, तो खैर नहीं

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आती-जाती बिजली की आंखमिचौनी से परेशान रांचीवासियों को सोमवार से फौरी तौर पर निजात मिलनी चाहिए। मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने बिजली समस्या की गंभीरता को देखते हुए रविवार को विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को झारखंड मंत्रालय में तलब किया और सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में रांची में सोमवार से निर्बाध बिजली देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों को आती-जाती बिजली से परेशानी नहीं हो, इसे प्राथमिकता में रखें।
    मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि पूरे राज्य में पावर कट पर पूरी तरह नजर रखें और गंभीरता से लेकर दूर करें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव से पावर कट पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सचिव ने तुरंत बैठक बुलायी।
    मुख्य सचिव ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि मेंटेनेंस के नाम पर मेगा पावर ब्लॉक को तत्काल बंद करें। इसके लिए अगले माह फरवरी से एक सुविचारित शिड्यूल बनायें। उसका उच्चस्तरीय अनुमोदन भी प्राप्त करें। उन्होंने शिड्यूल में यह प्रावधान करने को कहा कि मेंटेनेंस के समय लंबे समय तक पावर कट नहीं हो। वहीं शाम चार बजे के पहले मेंटेनेंस का कार्य करें, ताकि लोगों को अंधेरे में नहीं रहना पड़े। साथ ही पावर कट का जो समय निर्धारित करें, उसे हर हाल में पालन भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए कि पावर कट के तय समय के बाद भी लोग बिजली बहाल होने के इंतजार में परेशान रहें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 153.47 करोड़ की लागत से 29 ग्रिड सब स्टेशनों के अपग्रेडेशन और नवीकरण का कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद ग्रिडों की स्थिति मजबूत होगी तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसके लिए सभी उपकरण उपलब्ध करा दिये गये हैं। पुराने उपकरणों को हटाने और नये को स्थापित करने का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी का काम भी प्रगति पर है। इसे लेकर ही पावर शटडाउन किया जा रहा है। हटिया ग्रिड में इसे लेकर ही 20 और 22 जनवरी को मेगा पावर ब्लॉक प्रस्तावित था, जिसे मुख्य सचिव के निर्देश पर सुविचारित प्लान के साथ फरवरी में होना तय किया गया।

    विजन डाक्यूमेंट बनाने को कहा
    मुख्य सचिव ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि बेहतर ढंग से बिजली देने को लेकर विजन डाक्यूमेंट बनायें। उसमें पिछले पांच साल में क्या किया और उसका फलाफल क्या रहा, इसे भी दर्ज करें। बिजली की स्थिति खराब क्यों है, इसका भी विश्लेषण करें। साथ ही आगे क्या बेहतर करेंगे, उसे भी उल्लेखित करें। विद्युत उत्पादन को बढ़ाने के उपाय पर भी फोकस करें। उन्होंने पावर क्रय करने के सिस्टम की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि समीक्षा की रिपोर्ट में अन्य राज्यों की बिजली व्यवस्था का भी अध्ययन करें। विद्युत वितरण एवं संचरण की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी फोकस करने का उन्होंने निर्देश दिया।

    बैठक में थे उपस्थित
    बैठक में मुख्य सचिव के अलावा ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते, विद्युत वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार, संचरण निगम के एमडी निरंजन कुमार समेत विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Electricity cut in the capital so no
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व सीएम रघुवर दास दिल्ली गये
    Next Article दिल्ली गये हेमंत, कैबिनेट विस्तार पर भी करेंगे बात
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version