Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»छह साल में 3924 शरणार्थियों को नागरिकता दी : सीतारमण
    Top Story

    छह साल में 3924 शरणार्थियों को नागरिकता दी : सीतारमण

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर देशव्यापी विरोध के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि छह साल में 3924 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी गयी। पाकिस्तान के अदनान सामी और बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन इसका स्पष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि जिन शरणार्थियों को नागरिकता दी गयी, उनमें 2838 पाकिस्तानी, 914 अफगान और 172 बांग्लादेशी नागरिक हैं। इसमें मुसलमान शरणार्थी भी शामिल हैं। नागरिकता कानून को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 1964 से लेकर 2008 तक चार लाख से अधिक श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गयी।
    निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के 566 मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता दी गयी। सिर्फ 2016-18 में मोदी सरकार ने 1595 पाकिस्तानी और 391 अफगान मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी। उन्होंने कहा कि 2016 में अदनान सामी और तसलीमा नसरीन को भारतीय नागरिकता दी गयी। पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से आये कई लोग देश के कई शिविरों में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि काफी शरणार्थी पिछले 50-60 सालों से यहां रह रहे हैं। यदि आप इन शिविरों में जायेंगे, तो आपकी रूह कांप उठेगी। श्रीलंकाई शरणार्थियों के साथ भी ऐसी ही स्थिति है और वे इन शिविरों में रहने को मजबूर हैं। सीतारमण ने नये नागरिकता कानून से किसी को भी न घबराने को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने कहा, यह कानून शरणार्थियों को बेहतर जिंदगी देगा। हम किसी की नागरिकता खत्म नहीं कर रहे, बल्कि इससे नागरिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) हर 10 साल में अपडेट किया जाता है और यह नेशनल रजिस्टर आॅफ सिटीजंस (एनआरसी) से जुड़ा नहीं है। कुछ लोग इसको लेकर गलत जानकारियां फैला रहे हैं।

    Granted citizenship to 3924 refugees in six years: Sitharaman
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली गये हेमंत, कैबिनेट विस्तार पर भी करेंगे बात
    Next Article जेपी नड्डा होंगे बीजेपी के अगले चीफ
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version