आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दो दिन के दौरे पर दिल्ली चले गये। सोमवार को वह वहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में चैंपियन आॅफ चेंज सम्मान ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी तीसरी दिल्ली यात्रा है।
जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस क्रम में वह कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और सह प्रभारी उमंग सिंघार से मुलाकात होनी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version