Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश में हाउसिंग कंस्ट्रक्शन को नई दिशा दिखाएंगे लाइट हाउस प्रोजेक्ट: पीएम
    Breaking News

    देश में हाउसिंग कंस्ट्रक्शन को नई दिशा दिखाएंगे लाइट हाउस प्रोजेक्ट: पीएम

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नए साल के पहले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से 6 राज्यों में ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ का शिलान्यास किया। इन राज्यों में त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में सभी छह राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। साल 2017 में ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया (जीएचटीसी इंडिया) के तहत ‘लाइट हाउस परियोजना के निर्माण के लिए छह राज्यों की घोषणा की गई थी।
    इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज नई ऊर्जा, नए संकल्पों और नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ने का शुभारंभ है। 6 लाइट हाउस प्रोजेक्ट देश में हाउसिंग कंस्ट्रक्शन को नई दिशा दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि ये लाइट हाउस प्रोजेक्ट देश के काम करने के तौर-तरीकों का उत्तम उदाहरण है। हमें इसके पीछे बड़े विजन को भी समझना होगा। एक समय आवास योजनाएं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता में उतनी नहीं थी, जितनी होनी चाहिए। सरकार घर निर्माण की बारीकियों और क्वालिटी में नहीं जाती थी। आज देश में लगभग 60 हजार मकान इस योजना के तहत बनाए गए हैं। इस कानून के तहत हजारों शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। हाउसिंग फार ऑल यानी सबके लिए घर के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मध्यमवर्गीय परिवारों में बड़े परिवर्तन ला रहा है।
    उन्होंने कहा कि घर की चाबी लोगों के विकास और उनकी प्रगति का द्वार खोल रही है। दिमाग के भी ताले खोल देती है। पिछले साल कोरोना संकट के दौरान ही एफोर्डेबल हाउसिंग कॉम्लेक्स योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि गांवों में इस साल दो करोड़ घर बनाए जा चुके हैं। सभी के लिए घर का सपना जरूर पूरा होगा। उन्होंने विश्वविद्यालयों का आह्वान करते हुए कहा कि इस आवश्यक प्रोजेक्ट पर तकनीकी विश्वविद्यालयों को अध्ययन करना चाहिए।
    क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट
    लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत लोगों को आवास मुहैया कराए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में खास तकनीक का इस्तेमाल कर सस्ते और मजबूत मकान बनाए जाते हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत बने मकान पूरी तरह से भूकंपरोधी होंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसबसे बड़ा वैक्सिनेशन प्रोग्राम चलायेंगे : मोदी
    Next Article नववर्ष पर सरकार किसानों को कृषि कानून से मुक्ति का तोहफा दे: राहुल गांधी
    sonu kumar

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025

      इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version