बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक पर दोनों की साथ की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में इस कपल ने गोवा में एक साथ न्यू ईयर 2021 का वेलकम किया। इसके बाद ही मलाइका ने अपनी और अर्जुन की एक और तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर धमाल मचा दिया। वहीं अब अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मलाइका के प्रति अपनी दीवानगी जाहिर की है।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कुक भी है, और ये बात उनके लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी बखूबी मानते हैं। मलाइका अक्सर ही अर्जुन के लिए कुछ ना कुछ कुक करती रहती हैं। ऐसा ही एक्ट्रेस ने इस बार भी किया है। वहीं खाने का स्वाद अर्जुन को इस कदर पसंद आया है कि वो खुद को मलाइका की तारीफ करने से नहीं रोक पाए हैं। एक्ट्रेस के हाथों के बने खाने की तारीफ करने के लिए अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया है।
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के हाथों से बने खाने की तस्वीर शेयर करते हुए उनके कुकिंग की तारीफ की है। साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा है,’जब वह आपके लिए संडे को कुकिंग करे।’ वहीं मलाइका भी अर्जुन का प्यार देखकर खुद को रोक नहीं पाईं और खुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर का पोस्ट शेयर किया।
साल 2021 के पहले दिन ही मलाइका अरोड़ा ने एक तस्वीर पोस्ट कर अर्जुन के लिए अपने प्यार का इजहार किया। इस तस्वीर में मलाइका और अर्जुन का क्यूट अंदाज देखने को मिला। फोटो में मलाइका सिल्वर कलर की साइनिंग जैकेट पहने दिखाई दीं। वहीं अर्जुन येलो कलर की लाइनिंग शर्ट में बेहद डैशिंग लगे।