देशभर में फैले बर्ड फ्लू के बाद अब दिल्ली में भी कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है.दिल्ली के मयूर विहार पेज तीन स्थित ए-2 सेंट्रल पार्क में 100 से ज्यादा कौवों की मौत का मामला सामने आया है.
हाल ही में पार्क का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कौवों की मौत की तस्वीरें दिखाई गई हैं. साथ ही अंदेशा जताया गया है कि इनकी मौत बर्ड फ्लू के चलते हुई है. वीडियो वायरल होने के बाद न्यूज 18 ने तफ्तीश की और उसी सेंट्रल पार्क में पहुँच गए.
जहां मिले पार्क के केयर टेकर टिंकू चौधरी ने बताया कि हाल ही में इस पार्क में कुछ कौए मृत अवस्था में मिले हैं. जबकि कुछ कौओं की हालत काफी खराब थी और वे मरने की स्थिति में थे. अब तक करीब 100 से ज्यादा कौए मर चुके हैं. टिंकू चौधरी ने बताया कि यह वीडियो भी उन्होंने ही बनाया था.
केयर टेकर के मुताबिक दिल्ली सरकार के दो डॉक्टरों की टीम भी आज इस पार्क में मौका मुआयना करने पहुची थी. एक और टीम मृत कौओं को लेकर लैब में परीक्षण करने ले जाएगी कि आखिर दिल्ली के इस पार्क में कौवों की मौत की असल वजह क्या है. क्योंकि जिस तरह से देश के कुछ राज्यों में वर्ड फ्लू ने दस्तक की है उंसके बाद दिल्ली में संदिग्ध हालत में कौवो की मौत चिंता का विषय है.टिंकू चौधरी ने बताया कि एक डॉक्टर ने फोन पर बताया कि कौओं की मौत के दो कारण हो सकते है.पहला यह कि ज्यादा ठंड और दूसरा वर्ड फ्लू. हालांकि वर्ड फ्लू में मौत जलभराव के स्थान पर ज्यादा होती हैं. इसलिए मेडिकल एक्जामिनेशन के बाद ही कहना उचित होगा कि दिल्ली में जो कौए मरे हैं उनकी मौत की क्या वजह है.
आरडब्लूए का आरोप, तीन दिनों से मर रहे कौए देरी से आए दिल्ली सरकार के कर्मचारी
मयूर विहार पुलिस और डॉक्टरों की टीम पहुंची है. वहीं डॉक्टरों की टीम से कौओं को लेकर गई है. इस दौरान आरडब्लूए के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्क में पिछले तीन दिनों से कौओं की मौत हो रही है. माली ने सूचना भी दी थी प्रशासन को लेकिन यहां दिल्ली सरकार के कर्मचारी तीन दिन के बाद आए हैं. जबकि यह काम पहले ही होना चाहिए था. फिलहाल पालम में इन कौओं का परीक्षण किया जाएगा और इनकी मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

