Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»औरंगाबाद जिले का नाम बदलने पर शिवसेना अड़ी
    Top Story

    औरंगाबाद जिले का नाम बदलने पर शिवसेना अड़ी

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महाविकास आघाड़ी’ की प्रमुख घटक दल शिवसेना औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के प्रस्ताव पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने औरंगाबाद जिले को संभाजीनगर नाम दिया है इसलिए इस मुद्दे पर समझौता नहीं किया जा सकता है। महाविकास आघाड़ी में शामिल कांग्रेस औरंगाबाद के नाम परिवर्तन का विरोध कर रही है।
    नासिक में भाजपा के दो नेताओं पूर्व विधायक वसंत गीते और सुनील बागुल ने शुक्रवार को एक सादे समारोह में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय राऊत ने कहा कि औरंगाबाद का नाम बदलने का विरोध कांग्रेस कर रही है, लेकिन वह भी संभाजी राजे से प्रेम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, औरंगजेब की समर्थक नहीं है। औरंगजेब धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति नहीं था, यह बात भी कांग्रेस के लोग समझते हैं। राऊत ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह औरंगाबाद का नाम बदलने के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है। अगर भाजपा को महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम बदलने की इतनी ही फिक्र है तो वह बिहार के औरंगाबाद के बारे में अपनी भूमिका स्पष्ट करे, जहां उसकी गठबंधन सरकार है।
    शिवसेना नेता राऊत ने कहा कि राज्य सरकार ने विधान परिषद के 12 सदस्यों के मनोनयन के लिए प्रस्ताव राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के पास भेजा है, लेकिन इसे अब तक मंजूरी नहीं दी गयी है। उन्होंने राज्यपाल पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यपाल को संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। इसी तरह केंद्रीय जांच एजेंसियों पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए राऊत ने कहा कि भाजपा नेता गिरीश महाजन भी एक घोटाले में आरोपित हैं, लेकिन उन्हें नोटिस जारी नहीं की जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि वसंत गीते और सुनील बागुल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इन दोनों ने शिवसेना से ही अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया था। वसंत गीते ने 2009 में शिवसेना छोड़कर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के टिकट पर चुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे। इसके बाद वसंत गीते और सुनील बागुल भाजपा में शामिल हो गए थे। आज ये दोनों नेता फिर से शिवसेना में शामिल हुए हैं। संजय राऊत ने दावा किया कि नासिक के और भी कई नेता शिवसेना में जल्द शामिल होंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्‍ली में बर्ड फ्लू की दस्‍तक! सेंट्रल पार्क में 100 से ज्‍यादा कौओं की मौत से मचा हड़कंप
    Next Article WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बीच Elon Musk का ट्वीट
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version