Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस ने कोरोना वैक्सीन के मूल्य और निर्यात पर उठाए सवाल
    Breaking News

    कांग्रेस ने कोरोना वैक्सीन के मूल्य और निर्यात पर उठाए सवाल

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     भारत-बायोटेक निर्मित कोरोना के स्वदेशी टीके ‘कोवैक्सीन’ के ट्रायल से पूर्व ही आपात इस्तेमाल पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने अब इसके मूल्य और निर्यात को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी ने कहा कि जब देश की जनता को ही वैक्सीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं है तो फिर इसका विदेशों में निर्यात क्यों किया जा रहा है। पार्टी ने पूछा है कि नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन किसे, कहां और कितने लोगों को मिलेगी।
    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जब भारत की जनता को ही वैक्सीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं है तो फिर ब्राजील को इसका निर्यात क्यों किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा है कि जब देशवासियों के लिए ही वैक्सीन कम पड़ सकते हैं तो ऐसे में दूसरे देशों को इस भेजने के पीछे सरकार की सोच क्या है? उन्होंने कहा कि ‘सभी के लिए कोरोना वैक्सीन’ मोदी सरकार की घोषित नीति होनी चाहिए।
    वहीं वैक्सीन विकसित करने वाले वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि भारत ने यह आत्मनिर्भरता 4-6 वर्षों में अर्जित नहीं की है। यह आजादी के बाद 73 साल की मेहनत का नतीजा है कि आज दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में गर्भवती माताओं-बच्चों सहित हम 40 करोड़ मुफ़्त टीके प्रतिवर्ष देश के नागरिकों को लगाते हैं। उन्होंने कीमतों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन किसे, कहां और कितने लोगों को मिलेगी? सरकार को इन सवालों के जवाब देने चाहिए।
    सुरेजवाला ने कहा कि भारत के ड्रग कंट्रोलर वी.जी. सोमानी के अनुसार, मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन की 16.5 मिलियन (165 लाख) खुराक मंगाई है। हर व्यक्ति को दो खुराक दिए जाने पर यह वैक्सीन 82.50 लाख डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों आदि को ही दी जा सकेगी, जबकि मोदी सरकार दावा कर रही है कि पहले राउंड में वैक्सीन तीन करोड़ लोगों को दी जाएगी। ऐसे में 135 करोड़ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन कैसे मिलेगी, इस पर सरकार को यह बात स्पष्ट करनी चाहिए।
    वहीं ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोरोना टीके ‘कोविशील्ड’ के लिए अतिरिक्त पैसा दिए जाने को लेकर भी कांग्रेस नेता ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) केंद्र सरकार को 200 रुपए/खुराक की दर से वैक्सीन दे रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि केंद्र सरकार एसआईआई को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के लिए 295 रुपए/डोज क्यों दे रही है। जबकि उन्होंने वैक्सीन, ‘बिना कोई मुनाफा कमाए’ देने का वादा किया है।
    उल्लेखनीय है कि ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना के 20 लाख वैक्सीन की मांग की थी, जिस पर भारत सरकार ने वैक्सीन भेजने की इजाजत दे दी। सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित कोविशील्ड की 20 लाख डोज को ब्राजील ले जाने के लिए ब्राजील का एक विमान भारत पहुंच चुका है। इसी को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेजस ने भुला दिया ’71 की जंग का हीरो ‘मारुत’.
    Next Article उप्र : श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन में संघ प्रमुख करेंगे चार दिवसीय प्रवास
    sonu kumar

      Related Posts

      Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573

      December 27, 2025

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version