Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
    Jharkhand Top News

    देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 27, 2025Updated:December 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अब तक राज्यभर में 570 अवैध मजार हटाए गए
    देहरादून। धामी सरकार का अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसके तहत प्रशासन ने देहरादून और उधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर में बनी एक-एक अवैध मजार की संरचना को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार यह कदम सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के तहत उठाया गया है। कार्रवाई से पहले प्रशासन की ओर से संबंधित स्थल पर नोटिस की प्रक्रिया पूरी की गई। धामी सरकार के कार्यकाल में अब तक राज्यभर में 570 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में सरकारी भूमि कब्जाने का खेल नहीं चलेगा। सरकारी भूमि कब्जाने का खेल खत्म किया जाएगा।

    उधम सिंह नगर के एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश के क्रम में एसडीएम ऋचा सिंह की ओर से सरकारी बाग में बनी अवैध संरचना को हटाने के लिए नोटिस देने की कारवाई की गई। सरकारी उद्यान बाग के अधिकारियों ने भी भी इस संरचना को हटाए जाने का पत्र जिला प्रशासन को दिया था। दो सप्ताह की मोहलत के बाद संरचना के बारे में किसी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। जिसके बाद शनिवार तड़के अवैध संरचना को हटा दिया गया।

    उत्तराखंड में धामी सरकार ने अब तक 570 ऐसी अवैध मजारों को हटा चुकी है। बीती रात देहरादून में हरिद्वार रोड पर एक अवैध मजार को दून प्रशासन ने ध्वस्त किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसडीएम हरि गिरी के नेतृत्व में निगम की टीम ने हरिद्वार रोड स्थित कैलाश हॉस्पिटल के सामने स्थित गली में सड़क के बीच बनी अवैध मजार को जेसीबी मशीन से शुक्रवार को ध्वस्त किया। इसके बाद मलबे को हटाकर मौके से भिजवा दिया गया। प्रशासन के अनुसार, संरचना के नीचे किसी प्रकार के मानव अवशेष नहीं पाए गए।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध संरचना हटाने से पहले स्थल पर नोटिस चस्पा किया गया था। यह कार्रवाई सार्वजनिक मार्ग से अवरोध हटाने और निर्धारित समय में कोई जवाब न मिलने के बाद नियमों के अनुपालन के तहत की गई है। उल्लेखनीय है कि इस अवैध संरचना को लेकर पूर्व में कई संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपे थे और इसे मार्ग में यातायात के लिए बाधक बताया था। पहले यहां टीन शेड लगाया गया था, जिसे प्रशासन ने पहले ही हटा दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
    Next Article कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
    shivam kumar

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version