Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देशभर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, जानिए आपके राज्य में कहां हुआ टीकाकरण
    Breaking News

    देशभर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, जानिए आपके राज्य में कहां हुआ टीकाकरण

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नए साल में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का तोहफा देने के बाद सरकार अब इसे आम नागरिकों तक पहुंचाने का रोड मैप तैयार कर रही है। इस कड़ी में आज से पूरे देश में वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक समीक्षा बैठक की और एक टीम का गठन किया है। कोविड-19 (Covid-19) टीकाकरण के ड्राई रन से आने वाली चुनौतियों की पहचान करके उसे जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश की जाएगी।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास वास्तविक माहौल में को-विन एप्लीकेशन के इस्तेमाल की अभियानगत संभावना का आकलन करने, योजना और क्रियान्वयन के बीच की कड़ियों को परखने और चुनौतियों की पहचान करने तथा वास्तविक टीकाकरण से पहले मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।”

    राजधानी दिल्ली में टीकाकरण

    दिल्ली में कोविड-19 के वैक्सीन का ड्राई रन करने के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ” शाहदरा के गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दरियागंज का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वारका का वेंकटेश्वर अस्पताल दिल्ली में तीन स्थान हैं जिनका चयन ड्राई रन के लिए किया गया है।” यह तीन स्थान एक शाहदरा जिले में, एक दक्षिण पश्चिम जिले में और एक मध्य जिले में है।

    पंजाब में ड्राई रन

    पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्य सरकार दो और तीन जनवरी को पटियाला में एक अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पंजाब ने पटियाला जिले को चुना है जहां सरकारी मेडिकल कॉलेज, सद्भावना अस्पताल और सतराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूएनडीपी और विश्व स्वास्थ्य संगठन अभियान में सहयोग देंगे।

    राजस्थान में ड्राई रन

    राजस्थान में कोविड 19 वैक्सीन के टीकाकरण के ड्राई रन की पूरी तैयारी है। राजधानी जयपुर में चार अलग-अलग सेंटर्स पर ड्राई रन आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सेंटर पर 25 हेल्थ वर्कर्स को इस ड्राई रन में शामिल किया गया है। ड्राई रन को आयोजित करने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर 5 हेल्थ वर्कर्स की टीम भी मौजूद रहेगी।

    हरियाणा में ड्राई रन

    हरियाणा में महानिदेशक (स्वास्थ्य सेवा) डॉ सूरज भान काम्बोज ने बताया कि राज्य के पंचकूला में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान तीन स्थान पर चलाया जाएगा। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि लाभार्थियों के आंकड़ों को को-विन पर अपलोड किया जाए। यह एक ऑनलाइन मंच है जो टीके की आपूर्ति की निगरानी करेगा। इससे पहले पंजाब के दो जिलों में टीके के वितरण और टीका लगाने का दो दिन का पूर्वाभ्यास मंगलवार को खत्म हुआ था।

    केरल में ड्राई रन

    केरल में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 4,991 नए मामले सामने आए और 5,111 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि शनिवार को राज्य में कोविड-19 के टीके को लेकर पूर्वाभ्यास की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह ड्राई रन तिरुवनंतपुरम, इदुक्की, वायनाड और पलक्कड़ में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। हर केंद्र पर पूर्वाभ्यास में 25 स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे। राज्य में अब तक कुल 3.33 लाख लोगों को टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया गया है।

    यूपी में ड्राई रन

    उत्तर प्रदेश सरकार ने भी वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारी पूरी कर ली है। यह सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। यह ड्राई रन प्रतिदिन 100 वैक्सीनेशन के लक्ष्य के लिए किया जाएगा। राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा, “हम शनिवार को लखनऊ में सहारा अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, केजीएमयू और एसजीपीजीआई सहित 6 केंद्रों पर कोविड वैक्सीन का ड्राई रन करेंगे।

    बिहार में ड्राई रन

    बिहार सरकान ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पताल में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इनमें फुलवारीशरीफ अस्पताल, दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल व शास्त्रीनगर अस्पताल शामिल हैं। पश्चिम चंपारण के बेतिया के पीएचसी, चनपटिया, पीएचसी, मझौलिया व बेतिया शहरी अस्पताल तथा जमुई के बहुद्देशीय स्कूल, जमुई, प्लस टू स्कूल, जमुई और ऑक्सफोर्ड स्कूल, जमुई में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए इन अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण को लेकर सभी सुविधाओं से युक्त टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

    झारखंड में ड्राई रन

    झारखंड में वैक्सीनेशन अभियान के लिए 7000 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। राज्य के पांच जिले कांची, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, पलामू और पाकुड़ में कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन आज होगा। इस बात की जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    कर्नाटक में ड्राई रन

    कर्नाटक में सरकार ने ड्राई रन की तैयारियां पूरी कर ली है। राज्य में बेंगलुरु (यू), बेलागवी, कलाबुर्गी, मैसूर और शिवमोग्गा जिले शामिल हैं। प्रत्येक जिले में तीन लेवल पर ड्राई रन होगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article​​नौसेना खरीदेगी 10 ​​शिपबोर्न ड्रोन, मिली मंजूरी
    Next Article धनबाद में केसरिया पर भारी पड़ रहा हरा झंडा ?
    shivam kumar

      Related Posts

      मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस

      July 4, 2026

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version