Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ओपीएफ ने बनाया हॉक एडवांस जेट ट्रेनर का ​ब्रेक पैराशूट
    Top Story

    ओपीएफ ने बनाया हॉक एडवांस जेट ट्रेनर का ​ब्रेक पैराशूट

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​​मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर अभियान में ​देश की इकलौती कानपुर की ​​​आयुध पैराशूट फैक्ट्री​ (ओपीएफ) ने लंबी छलांग ​लगाई ​है। हालांकि ​भारत के सभी लड़ाकू विमानों के ब्रेक पैराशूट यहां तैयार किए जाते हैं लेकिन ​​ओपीएफ​ ने देश में पहली बार ​​​हॉक एडवांस जेट ट्रेनर ​​(​​एजेटी​) का ​​ब्रेक पैराशूट ​बनाकर ​नया ​इतिहास रच दिया है। अभी ​तक यह पैराशूट दूसरे देशों से आयात किए जाते हैं।​​ ​​एयरो इंडिया शो में ​​आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन सीएस विश्वकर्मा इसका लोकार्पण करेंगे।
    ​
    ​आयुध पैराशूट फैक्ट्री ​​की कार्य प्रबंधक प्रशासन आईशा खान ने बताया कि ​यहां तैयार किये जाने वाले विभिन्न ​पैराशूटों का​ ​अगले माह बेंगलुरु में होने वाले ​एयरो इंडिया-2021 में वैश्विक प्रदर्शन ​​होगा।​ ​​भारतीय वायुसेना के सभी लड़ाकू विमान स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ब्रेक पैराशूट से सुसज्जित हैं। ​सुखोई, मिग, मिराज जैसे लड़ाकू विमानों के ब्रेक पैराशूट कानपुर की देन हैं। शॉर्ट रनवे पर उतरने के लिए ये पैराशूट बेहद अहम ​हैं। ऐसे पैराशूट हवा के दबाव को कम कर​के विमान को रोकने में मदद करता है।​​ अब ​​​हॉक एडवांस जेट ट्रेनर​​ ​को ​विमान को रोकने वा​ले ​ब्रेक पैराशूट यहीं पर बनेंगे।​ ​ब्रेक पैराशूट को विभिन्न भार वर्ग के लड़ाकू विमानों को पर्याप्त मंदी प्रदान करने और सामान्य एवं आपातकालीन दोनों स्थितियों में निर्दिष्ट लैंडिंग गति के भीतर रोकने के लिए डिज़ाइन ​​किया गया है। ब्रेक पैराशूट का उपयोग विमान को रोकने के लिए किया जाता है। ​​
     
    उन्होंने बताया कि​ ​​इस एजेटी अत्याधुनिक एयरक्राफ्ट ​के ​ब्रेक पैराशूट ​बनाने का कार्य कुछ समय पहले ​ओपीएफ ने ​शुरू ​किया था। करीब 15 दिन पहले ​हुए ​सफल परीक्षण ​के बाद अब इसे लांच करने की तैयारी है।​ उन्होंने बताया कि तीन से पांच फरवरी तक एयरफोर्स स्टेशन येलहंका​, बेंगलुरु में होने वाले ​​एयरो इंडिया शो में आयुध निर्माणी बोर्ड के चेयरमैन सीएस विश्वकर्मा ​​इसका लोकार्पण करेंगे। ​इसके अलावा बेंगलुरु में होने वाले एयर शो में विभिन्न रक्षा उत्पादों और ​​पैराशूटों का वैश्विक प्रदर्शन होगा।​​​ ​बोर्ड ने एयरो इंडिया-2021 के लिए ओपीएफ को नोडल फैक्ट्री के रूप में चयनित किया है। वायुसेना के एयर शो में समन्वय के साथ ही ओपीएफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विमानन क्षेत्र के विशिष्ट उत्पादकों के प्रतिनिधियों के समक्ष होने जा रही इस प्रदर्शनी के लिए ओपीएफ ने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलवामा मुठभेड़ के दौरान दो सशस्त्र आतंकवादियों ने किया समर्पण
    Next Article अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version