Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मधुबनी को घुसपैठियों का लांचिंग पैड नहीं बनने देना है : योगी आदित्यनाथ
    देश

    मधुबनी को घुसपैठियों का लांचिंग पैड नहीं बनने देना है : योगी आदित्यनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा के लिए आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हरिभूषण ठाकुर बचौल के पक्ष में वोट देने की अपील की और कहा कि यह क्षेत्र संवेदनशील है। इसे घुसपैठियों की लांचिंग पैड नहीं बनने देना है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजद और कांग्रेस बाहरी लोगों को घुसाकर स्थानीय लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार हरिभूषण ठाकुर को स्पष्ट बहुमत से जिताना है ताकि क्षेत्र का सुरक्षा और विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस-राजद का महागठबंधन सत्ता में आया तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगी, इसलिए एक बार फिर एनडीए को फिर मौका देना आवश्यक है।

    सीएम योगी ने कांग्रेस और राजद को बिहार के गौरवशाली अतीत पर कलंक लगाने वाला बताया और कहा कि महागठबंधन ने जाति के नाम पर समाज को बांटकर, जातीय सेनाएं खड़ी कराकर खानदानी माफिया को संरक्षण दिया और इस वजह से बिहार पिछड़ गया तथा नौजवानों और अन्नदाताओं की हालत दयनीय हुई। योगी ने कहा कि यही लोग बिहार में एक बार फिर जंगलराज लाना चाहते हैं। इस खतरे को रोकने के लिए एनडीए ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि मधुबनी संवेदनशील जिला है, यहां पर घुसपैठियों का लांचिंग पैड नहीं बनने देना है।

    उन्होंने कहा कि नालंदा जिसने दुनिया को ज्ञान दिया, उस बिहार की भूमि को वे (कांग्रेस-राजद) कलंकित कर गए। बहन, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा पर जो सेंध लगाई गई उसका दोषी यह गठबंधन है। सभा में योगी ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का भी हवाला दिया, उन्होंने मधुबनी पेंटिंग, विद्वान साहित्यकारों और स्थानीय परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सबका सम्मान एनडीए ही कर रहा है।

    योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी रामलला का विरोध किया था, उन्हें दोबारा सत्ता में नहीं आने देना है। उन्होंने कांग्रेस, राजद और सपा को रामद्रोही करार देते हुए कहा कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, रैनबसेरे व प्रसाद निर्माण स्थलों के नामकरण से सभी सांस्कृतिक प्रतीकों को सम्मान मिला है और अब सीतामढ़ी में माता जानकी के मंदिर का काम भी शुरू हो चुका है। यह आस्था के सम्मान का परिणाम है। साथ ही उन्होंने मोदी व नितीश के 11-20 वर्षों के विकास-प्रोग्राम का विवरण देते हुए जनता को एनडीए सरकार के फायदे याद दिलाए।

    इस अवसर पर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी हरि भूषण ठाकुर बचौल, सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, यूपी सरकार में पूर्व मंत्री और मिथिला के चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, राजस्थान के पूर्व भाजपा अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी, हरियाणा सरकार में मंत्री राकेश नागर, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, जिलाध्यक्ष मधुबनी प्रभांशु झा, लल्लन मंडल, सुबोध चौधरी, सीमा मंडल, विमला देवी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मुसाबनी में निकाली बाइक रैली
    Next Article मोदी-नीतीश की जोड़ी ही बिहार को विकसित बनाएगी : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      मोदी-नीतीश की जोड़ी ही बिहार को विकसित बनाएगी : अमित शाह

      November 9, 2025

      वाराणसी को मिली आठवीं वंदेभारत, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी

      November 8, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह की आज बिहार में बड़ी चुनाव रैलियां

      November 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मोदी-नीतीश की जोड़ी ही बिहार को विकसित बनाएगी : अमित शाह
      • मधुबनी को घुसपैठियों का लांचिंग पैड नहीं बनने देना है : योगी आदित्यनाथ
      • घाटशिला उपचुनाव : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मुसाबनी में निकाली बाइक रैली
      • ग्रामीण चिकित्सक की गला रेत कर हत्या, एक हिरासत में
      • बाइक सवार युवक ने युवती को मारी गोली, हालत गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version