Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सूरत में कोहिनूर हीरे के आकार का बनेगा मेट्रो स्टेशन
    Top Story

    सूरत में कोहिनूर हीरे के आकार का बनेगा मेट्रो स्टेशन

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल तरीके से अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण और सूरत में मेट्रो रेल परियोजना के कार्य का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के विकास में और तेजी आयेगी।
     
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11:00 बजे सूरत की बहुप्रतीक्षित सूरत मेट्रो रेल परियोजना के कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 12020 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद – गांधीनगर के बीच मेट्रो के दूसरे चरण में 28.25 किलोमीटर के कार्य का भी शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 5,384 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। 
     
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के बीच देश में 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के बुनियादी ढांचे के काम हो रहे हैं। अहमदाबाद व सूरत गुजरात की आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। यह मेट्रो परियोजना अहमदाबाद व सूरत में कनेक्टिविटी के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि सूरत एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत का एक उदाहरण है और यह दुनिया का 14वां सबसे तेजी से विकसित होने वाला शहर है।
     
    इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन सूरत और अहमदाबाद के लिए बहुत ही शुभ दिन है, जो शहरी विकास के चरण को आगे ले जाएगा। नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सर्वांगीण विकास की नींव रखी है। पिछले छह सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हर कोना विकसित हुआ है।
     
    अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना चरण-2 पर खर्च होंगे 5,384 करोड़ रुपये
    अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना चरण -2 असल में मेट्रो रेल परियोजना चरण-1 का विस्तार है, जो अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ती है। अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना की कुल लंबाई 40.03 किमी है। जिसमें से 6.5 कि.मी. लंबे ट्रैक पर मेट्रो सुविधा मार्च 2019 से चालू हो चुकी है और शेष 33.5 किलोमीटर अगस्त, 2022 तक पूरा होने की संभावना है। परियोजना के चरण दो में पहला मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक 22.8 किमी होगा, जबकि दूसरा जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक 5.4 किमी होगा। मेट्रो के दूसरे चरण में  5,384 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
     
    सूरत में 12020 करोड़ रुपये से दौड़ेगी मेट्रो
    सूरत की बहुप्रतिक्षित सूरत मेट्रो रेल परियोजना पर 12020 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। ड्रीम सिटी सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट फेज-1 के तहत सरथाना से 21.61 किमी लम्बा ट्रैक बनेगा और 20 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में  ड्रीम सिटी खजोद से कादरशानी नाल तक 11.6 किमी और दूसरा सूरत रेलवे स्टेशन से चोकबाजार तक 3.46 किमी मेट्रो चलेगी। इन दो चरणों पर काम आज से शुरू हो गया है। 30 महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के अनुसार ड्रीम सिटी का स्टेशन सात हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में कोहिनूर हीरे के आकार में बनाया जाएगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र : श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली वृंदावन में संघ प्रमुख करेंगे चार दिवसीय प्रवास
    Next Article कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट तय, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
    sonu kumar

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version