Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत ने चीन को लौटाया रास्ता भटका सैनिक
    Breaking News

    भारत ने चीन को लौटाया रास्ता भटका सैनिक

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 11, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​ ​पैन्गोंग झील के दक्षिण में गुरुंग हिल के पास 08 जनवरी को हिरासत में लिये पीएलए सैनिक​ ​को ​72 घंटे बाद सोमवार सुबह 10.10 बजे ​चीन को सौंप दिया गया है​। ​इसके पहले ​​​चुशूल​-​मोल्दो ​​मीटिंग प्वाइंट पर दोनों देशों के सैन्य अधिकरियों के बीच बैठक हुई जिसमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कागजी कार्यवाही पूरी की गई​​।​ भारत की हिरासत में आने के बाद चीन की ओर से पीएलए सैनिक को लौटाने की गुहार लगाई गई थी​​​।  ​
    भारतीय सेना ने 08 जनवरी को सुबह पैन्गोंग झील के दक्षिण में गुरुंग हिल के पास भारतीय क्षेत्र में घूमते हुए चीन सेना के एक सैनिक को कब्जे में लिया था। भारतीय सेना ने उसे अपनी कैद में लेने के बाद पूछताछ शुरू करने के साथ ही पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को भी इस बावत जानकारी दे दी थी। भारतीय जांच एजेंसियों ने जासूसी के एंगल से भी जांच​-पड़ताल की​​।​ भारत को आशंका थी कि दोनों देशों के बीच जारी तनाव के दौरान कहीं ये चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में जासूसी तो नहीं कर रहा था। इसीलिए उसे अपनी कैद में लेने के बाद सेना के अधिकारियों ने पूछताछ और जासूसी के एंगल से जांच करनी शुरू कर दी। यह भी जांच की गई कि उसने किन परिस्थितियों में एलएसी पार की। जांच-पड़ताल में पाया गया कि उसने अनजाने में सीमा पार की थी।
    इस बीच चीन ने भारतीय सीमा में घुसे ​अपने सैनिक को तत्काल लौटाने की गुहार लगाई थी​।​ चीन का कहना था कि उसका जवान अंधेरे और मुश्किल रास्तों की वजह से भटककर भारतीय क्षेत्र में चला गया है​।​ चीन ने धमकी भरे अंदाज में यह भी कहा कि भारत उसे लौटाने में देर न करे और सीमा समझौते का पालन करे​। पूछताछ में संतुष्ट होने के बाद पीएलए सैनिक को चीनी अधिकारियों को सौंपने की कार्यवाही शुरू की गई। ​भारत और चीन के अधिकारियों के बीच सोमवार सुबह चुशूल-मोल्दो मीटिंग प्वॉइंट पर बैठक हुई जिसमें नियत प्रक्रिया का पालन करने के बाद स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार पीएलए सैनिक को चीन के सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया।
    यह इस तरह का दूसरा मामला है। इसी तरह पिछले साल 19 अक्टूबर को एक चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने डेमचोक इलाके के पास से पकड़ा था। उसके पास से सिविल और सैन्य कागजात बरामद हुए थे। साथ ही चीनी सेना का आई कार्ड भी मिला, जिससे पता चला कि वह चीन के शांगजी इलाके का रहने वाला वांग या लांग और पीएलए में कॉरपोरल रैंक पर है। पूछताछ में पता चला कि वह अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। भारतीय हिरासत में दो दिन रहने के बाद 21 अक्टूबर को चुशुल-मोल्दो सीमा कर्मियों की बैठक के बाद उसे चीन को सौंप दिया गया था।
    पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन ने हाल के दिनों में पैन्गोंग झील के दक्षिणी ओर कैलाश रेंज की रेजांग लॉ, रेचिन लॉ और मुखपारी चोटियों के विपरीत 30-35 टैंक तैनात किए हैं। भारतीय चौकियों के सामने तैनात किए गए यह चीनी टैंक वजन में हल्के हैं और आधुनिक तकनीक का उपयोग करके बनाए गए हैं। 8वें दौर की सैन्य वार्ता तक चीन इन्हीं अहम चोटियों से भारतीय सैनिकों को हटाने की जिद पर अड़ा है लेकिन भारत ने चीन की यह मांग इस तर्क के साथ सिरे से ख़ारिज कर दी है कि ये पहाड़ियां भारतीय क्षेत्र में ही हैं। भारत ने एलएसी पार करके किसी पहाड़ी को अपने नियंत्रण में नहीं लिया है।
    भारत ने 29/30 अगस्त के बाद कैलाश रेंज की इन रणनीतिक ऊंचाइयों वाली पहाड़ियों मगर हिल, गुरंग हिल, रेजांग लॉ, रेचिन लॉ और मुखपारी पहाड़ियों को अपने कब्जे में लेने के साथ ही 17 हजार फीट की ऊंचाइयों पर टैंकों को तैनात किया था। तभी से इस इलाके में चीन ने भारी तादाद में सैनिकों और हथियारों की तैनाती कर रखी है। इसके जवाब में भारत ने भी सैनिकों को एलएसी के साथ तैनात किया था। इस वजह से मुखपारी चोटी पर सिर्फ 170 मीटर और रेजांग लॉ में 500 मीटर की दूरी पर चीनी और भारतीय सैनिक हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में कोयला क्षेत्र की भूमिका होगी महत्वपूर्ण: शाह
    Next Article अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, घर आई नन्ही परी
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

      May 30, 2025

      केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे पुंछ, गोलाबारी से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

      May 30, 2025

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल
      • सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा
      • नक्सली ने जेल में की खुदकुशी
      • हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन
      • आकाशीय बिजली गिरने से आठ मवेशियों की मौत, ग्रामीणों को भारी नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version