Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिकाः कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों का अभूतपूर्व हंगामा, झड़प में 4 की मौत
    Breaking News

    अमेरिकाः कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों का अभूतपूर्व हंगामा, झड़प में 4 की मौत

    sonu kumarBy sonu kumarJanuary 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के अंतिम दिनों में उनके समर्थकों ने अमेरिकी संसद में घुसकर अभूतपूर्व रूप से उत्पात मचाया। ट्रम्प समर्थकों ने सुरक्षा के तमाम प्रबंधों को धता बताते हुए अमेरिकी संसद `कांग्रेस’ में घुसकर उपद्रव किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गयी। हंगामा उस समय शुरू हुआ जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की चुनावी जीत को प्रमाणित किया जाना था। जो बाइडेन ने उपद्रव को राजद्रोह बताते हुए ट्रम्प समर्थकों से शांति की अपील की। भारत  के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हिंसा पर चिंता व्यक्त की है।
    दरअसल, अमेरिकी कांग्रेस में इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस चल रही थी, जिसमें जो बाइडेन की जीत की पुष्टि की जानी थी। सांसद संयुक्त सत्र के लिए कैपिटल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस कैपिटल पुलिस ने सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की। कांग्रेस को मजबूरन अपनी कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
    संसद के संयुक्त सत्र शुरू होने से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने वाशिंगटन डीसी में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे चुनावी हार को स्वीकार नहीं करेंगे। उनका आरोप था कि चुनाव में उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के लिए धांधली की गयी है। उन्होंने कहा कि जब धांधली हुई हो तब आपको अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि चुनाव में उन्होंने शानदार जीत हासिल की है।
    चुनाव नतीजों को लेकर ट्रम्प के भाषण के बाद बड़ी संख्या में ट्रम्प के समर्थकों ने कैपिटल हिल को घेर लिया और उपद्रव शुरू कर दिया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को तोड़ दिया और कांग्रेस के उच्च सदन में घुस गए। सुरक्षाबलों ने इस दौरान उन्हें रोकने के लिए लिए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया।सुरक्षाकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प के दौरान एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गयी।हिंसा को देखते हुए वाशिंगटन मेयर ने 15 दिन की इमरजेंसी की घोषणा की है।
    इस अभूतपूर्व हंगामे को लेकर हर तरफ प्रतिक्रिया देखी जा रही है। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हिंसा को राजद्रोह बताते हुए ट्रम्प समर्थकों से तत्काल लौटने और लोकतंत्र को अपना काम करने देने की अपील की।
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रम्प पर हिंसा के लिए लोगों को उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वैधानिक रूप से हुए चुनाव को लेकर झूठे दावे करने वाले राष्ट्रपति द्वारा आज यूएस कैपिटल में भड़कायी गयी हिंसा को इतिहास में हमेशा शर्मिंदगी के तौर पर याद रखा जाएगा।
    पूरे घटनाक्रम के बाद ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट 12 घंटे तथा इंस्टाग्राम और फेसबुक को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया है। ट्विटर ने सिविक इंटिग्रिटी पॉलिसी के उल्लंघन के मामले में ट्र्म्प के तीन ट्वीट हटाये जिसमें वह वीडियो भी शामिल है जिसमें ट्रम्प समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। साथ ही ट्विटर ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर ट्रम्प के अकाउंट को स्थायी तौर पर निलंबित किया जा सकता है।
    हिंसा से काफी चिंतित हूंः नरेन्द्र मोदी
    अमेरिका के इस ताजा घटनाक्रम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “‘वॉशिंगटन डीसी में दंगों और हिंसा के बारे में जानकारी मिलने के बाद से काफी चिंतित हूं। सत्ता का हस्तांतरण क्रमबद्ध और शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। गैरकानूनी विरोध के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता है।”
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमले की जांच शुरू, दो थानेदार सस्पेंड
    Next Article पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,346 नए मामले, 222 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version