अजय चौरसिया
चतरा। जिले में एक बार फिर मानवता शर्मसार कर देनेवाली घटना सामने आयी है। यह घटना चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक विधवा महिला के साथ हैवानों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। पहले चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया।
हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव में गुरुवार की देर रात चार युवकों ने 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में चाय पीने वाला स्टील का गिलास डाल दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज की गयी।
थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि इस घटना के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेदप्रकाश ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है।
Previous Articleधनबाद भाजपा के सामने अग्निपरीक्षा
Next Article वीर सपूतों की शहादत अतुल्य है : हेमंत सोरेन