Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में पेट्रोल सब्सिडी के लिए ‘सीएम सपोर्ट’ ऐप तैयार, लांचिंग की तैयारी
    Breaking News

    झारखंड में पेट्रोल सब्सिडी के लिए ‘सीएम सपोर्ट’ ऐप तैयार, लांचिंग की तैयारी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी पेट्रोल सब्सिडी योजना को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। योजना के लिए एनआईसी ने ऐप तैयार कर लिया है। इस योजना पर 19 जनवरी को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है।

    संभावना है कि कैबिनेट की मुहर लगते ही मुख्यमंत्री 19 जनवरी को इस ऐप को आम जनता के लिए लांच करेंगे। उसके बाद पेट्रोल सब्सिडी के इच्छुक गरीब परिवार इस ऐप पर आवेदन प्रारंभ कर देंगे। हालांकि, खाद्य आपूर्ति विभाग के आहार पोर्टल पर 16 जनवरी तक 279 लोगों ने सब्सिडी के लिए आवेदन भी कर डाला है। आवेदनों की दो स्तर पर जांच के बाद 26 जनवरी से मुख्यमंत्री दुमका में लाभुक के खाते में सब्सिडी की राशि भेज कर इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

    खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 20 लाख परिवार को पेट्रोल पर सब्सिडी देने का अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार इस वित्तीय वर्ष में अगर 20 लाख परिवार सब्सिडी लेता है, तो सरकार के कोष पर प्रति माह 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभाग ने 30 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का अनुमान लगा कर योजना को अंतिम रूप दिया है।

    ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
    प्रति माह अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल पर 25 रुपये प्रति लीटर की दर से सब्सिडी के लिए तैयार किए गए ऐप का नाम ‘सीएम सपोर्ट स्कीम’ रखा गया है। सपोर्ट का फूल फॉर्म इस प्रकार होगा- एसयू से सब्सिडी, पीपी से पर्चेज ऑफ पेट्रोल और आरटी से राइडिंग टू ह्वीलर। इस ऐप पर गरीब परिवार आवेदन करेंगे। उनके आवेदन की दो स्तर पर जांच होगी। पहली डीटीओ के स्तर पर, दूसरी डीएसओ के स्तर पर।

    डीटीओ टू ह्वीलर की सभी तकनीकी पक्षों की जांच करेंगे, जिसमें रजिस्ट्रेशन से लेकर वैधता सहित अन्य जानकारी शामिल होगी। वहीं डीएसओ द्वारा राशन कार्ड की वैधता और उसमें दर्ज जानकारियों की पुष्टि की जाएगी। आवेदक को राशन कार्ड संख्या, परिवार के सभी सदस्यों का नाम, किसके नाम से कौन सा दोपहिया वाहन, बैंक एकाउंट और अन्य जानकारी देनी होगी। जांच में तथ्यों की पुष्टि होते ही सब्सिडी के 250 रुपए लाभुक परिवार के खाते में पहले ही ट्रांसफर हो जाएगी।

    खाद्य आपूर्ति विभाग ने एनएफएसए के तहत चिह्नित 59,17,872 परिवारों और 4,87,964 हरा राशन कार्डधारियों में से कितने के पास टू ह्वीलर, थ्री ह्वीलर या फोर ह्वीलर हैं, का आंकड़ा परिवहन विभाग से मांगा था। लेकिन परिवहन विभाग ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के समय आधार नंबर लेना अनिवार्य नहीं है, इसलिए किस गरीब परिवार के पास कौन सा वाहन है, इसका आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। इसके बाद वाहन मालिकों से ही आवेदन में सारा आंकड़ा मांगने का फैसला लिया गया और उसी अनुरूप ऐप तैयार कराया गया।

    cm hemant soren cm support app Hindi news jharkhand news Latest News petrol subsidy app
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजपथ पर दिखेंगी 11 राज्यों की झांकियां, फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे 75 विमान
    Next Article केंद्र ने कहा- एनडीए में 19 लड़कियों को मिला दाखिला, सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट नहीं
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

      August 1, 2025

      मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

      August 1, 2025

      विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version