Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईएसएल : बेंगलुरू ने जीती चेन्नइयन के खिलाफ श्रेष्ठता की जंग
    Breaking News

    आईएसएल : बेंगलुरू ने जीती चेन्नइयन के खिलाफ श्रेष्ठता की जंग

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साउथ इंडियन डर्बी में बेंगलुरू एफसी ने फिर से चेन्नइयन एफसी के खिलाफ श्रेष्ठता की जंग जीत ली है। उदांता सिंह के दो गोल के दम पर बेंगलुरू एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 में अपनी दूसरी भिड़ंत में चेन्नइयन एफसी को 3-0 से हरा दिया।

    बुधवार रात को बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए सदर्न डर्बी मुकाबले में दो गोल करने और बेंगलुर के हमलों को धार देने के लिए उदांता को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। बेंगलुरू के युवा गोलकीपर लारा शर्मा कुछ शानदार बचाव करके क्लीन शीट अपने नाम रखने में सफल रहे।

    चौथी जीत से बेंगलुरू आठवें से छलांग लगाकर छठे स्थान पर पहुंच गई है। कोच मार्को पेज्जौउली की टीम के 13 मैचों में 17 अंक हो गए हैं। उसने चार मैच जीते हैं और पांच ड्रा खेले हैं। वहीं, आज पांचवीं हार के बाद चेन्नइयन चौथे से लुढ़कर पांचवें स्थान पर आ गई है। कोच बोजिदार बांदोविक की टीम 13 मैचों पांच जीत और तीन ड्रा से 18 अंक जुटा चुकी है।

    मैच का पहला गोल 12वें मिनट में आया, जब पेनल्टी किक के रूप में मिले सुनहरे अवसर को ईरानी डिफेंसिव मिडफील्डर ईमान बसाफा ने गोल में तब्दील करके बेंगलुरू एफसी को 1-0 से आगे कर दिया। बेंगलुरू के यह सुनहरा मौका एक कॉर्नर किक के दौरान उस समय मिला, जब बॉक्स के अंदर कप्तान सुनील छेत्री गेंद जीतते नजर आ रहे थे और उन्हें पीछे से गिराकर चेन्नइयन के मिडफील्डर एडविन वांसपॉल ने फाउल कर दिया। रैफरी प्रतीक मंडल ने पेनल्टी किक देने में कोई देरी नहीं की और बसाफा ने करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को बायीं तरफ गोलजाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर देबजीत मजूमदार गलत अनुमान करके विपरीत दिशा में डाइव लगा बैठे। 42वें मिनट में फॉरवर्ड उदांता सिंह ने गोल करके बेंगलुरू की बढ़त 2-0 कर दी। अपने हाफ में चेन्नइयन के मिडफील्डर एडविन वांसपॉल के गलत पास को लेकर उदांता हाफलाइन से तेजी आगे दौड़े और बॉक्स के अंदर सुनील छेत्री को पास दिया लेकिन कप्तान ने अपने आगे चेन्नइयन के चार डिफेंडरों औऱ फिर गोलकीपर देबजीत को छकाकर अपने बायीं तरफ गेंद हल्के से बढ़ाकर उदांता को खुला पोस्ट दे दिया। इस पास से चेन्नइयन की डिफेंस नेस्तनाबूद हो गई और फिर बना हलुआ मौका, जिसको उदांता ने राइट फुटर शॉट लगाकर गोल में तब्दील कर दिया। 52वें मिनट में उदांता ने मैच में अपना दूसरा गोल करके बेंगलुरू की बढ़त को 3-0 कर दिया। उन्होंने बॉक्स के अंदर अपने साथ लगे डिफेंडर मोहम्मद साजिद धोत की गलती का फायदा उठाया। एक लम्बे थ्रू पास पर गेंद दोनों के बीच थी लेकिन साजिद गेंद को क्लीयर नहीं कर सके और उदांता ने उन्हें छकाने के बाद अपने कुछ टचों से गोलकीपर देबजीत को भी कोई अवसर नहीं दिया और फिर लेफ्ट फुटर लगाकर गोल कर दिया। दोनों टीमों के बीच सीजन के दोनों मुकाबले बेंगलुरू ने जीत लिए हैं। क्योंकि पहले चरण में पिछली बार जब ये दोनों दक्षिण भारतीय प्रतिद्वंद्वी आपस में भिड़े थे, तो बेंगलुरू ने उच्च स्कोर वाले मुकाबले में 4-2 से जीत हासिल की थी।

    azad sipahi news bagalore news Hindi news ISL Latest News Sports News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1183 अंक तक लुढ़का
    Next Article यूपी विधानसभा चुनाव भारत के भाग्य के फैसले का चुनाव: अमित शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version