रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची में आयोजित 12वें केंद्रीय महाधिवेशन में प्रतिनिधियों की ओर से चयनित केंद्रीय समिति के सदस्यों की सूची जारी की है। इस संबंध में रविवार को झामुमो अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की ओर से यह सूची जारी की गई है।

सूची में दुमका जिला से शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, नलिन सोरेन आदि शामिल हैं। रांची से विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, नंदकिशोर मेहता, अशोक कुमार सिंह आदि शामिल हैं। देवघर से हफीजुल हसन, शशांक शेखर भोक्ता, अजय नारायण सिंह आदि शामिल हैं। पलामू से संजीव कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, गढ़वा से मिथिलेश कुमार ठाकुर, अनिता दत्त, शंभू राम, सरायकेला खरसावां से चंपई सोरेन, दशरथ गागराई, बाबूलाल सोरेन आदि शामिल हैं।

इसके अलावा धनबाद, जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, पश्चिम सिंहभूम, साहिबगंज, गुमला, गिरिडीह, बोकारो, चतरा, लोहरदगा आदि जिलों की सूची जारी की गई है। उड़ीसा, बिहार और पश्चिम बंगाल के सदस्यों की भी सूची जारी की गई है। केंद्रीय महाधिवेशन के प्रतिनिधियों द्वारा चयनित केंद्रीय समिति के सदस्यों द्वारा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से शिबू सोरेन, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में हेमंत सोरेन को निर्वाचित करते हुए केंद्रीय समिति के विभिन्न पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी समिति के विस्तार की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version