Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेता भी दिखाएंगे दम-खम
    Breaking News

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेता भी दिखाएंगे दम-खम

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेता जलवा बिखेरेंगे। यहां के नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी मिलने वाली है। भाजपा से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है।

    पूर्व में राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को यूपी विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया है और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को काशी प्रभाग की जिम्मेवारी दी है। कांग्रेस से भी झारखंड के नेताओं को यूपी चुनाव में लगाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता विधायक दल आलमगीर आलम सहित दर्जनों विधायकों को यूपी चुनाव में पसीना बहाना है। यूपी विधानसभा चुनाव में झारखंड के नेता ही जलवा नहीं बिखेरेंगे बल्कि झारखंड से चुनावी मुद्दे भी यूपी का रुख करेंगे। हाल के में दिनों में झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष में बढ़े राजनीतिक टकराव को उत्तर प्रदेश चुनाव के बाबत मुद्दे सहेजने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

    भाजपा के नेता उत्तर प्रदेश चुनाव में सिंगल इंजन और डबल इंजन की महत्ता को यूपी की जनता को बतायेंगे। झारखंड में पूर्व की भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों को गिनायेंगे, वहीं वर्तमान सरकार की खामियों की भी चर्चा करेंगे। बिगड़ती विधि व्यवस्था, उग्रवादी घटनाएं, महिला अत्याचार और अवरुद्ध विकास जैसे मुद्दों को भाजपा नेता विभिन्न मंचों से गिनायेंगे।

    कांग्रेस की टीम झारखंड में मॉब लिंचिंग के खिलाफ बने कानून, किसानों के हितों में उठाये कदम, किसान कर्ज माफी योजना और हाल ही में पेट्रोल पर गरीब तबके को दी जानेवाली 25 रुपये की राहत जैसे कार्यों को जनता को बताने जायेगी। हाल के दिनों में झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष इन मुद्दों को लेकर आपस में उलझते रहे हैं, जिसकी सुर्खियां उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुकी हैं। अब नेता इन्हें विस्तार से वहां की जनता से साझा करेंगे।

    भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में जनवरी के पहले सप्ताह ही एक टीम यूपी भेज दी गयी थी। टीम में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद सुनील सिंह, विधायक भानु प्रताप शाही, सत्येंद्र तिवारी समेत करीब 70 लोग शामिल हैं। भाजपा ने इन्हें संगठन की दृष्टि से काशी प्रांत की जवाबदेही सौंपी है। धर्मपाल सिंह पूरे काशी प्रांत का चुनाव प्रबंधन देख रहे हैं। अन्य प्रमुख नेताओं को चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर के प्रबंधन की जवाबदेही दी गयी है।

    अगली कड़ी जिसे प्रचार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है, उसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जवाबदेही तय की जायेगी। भाजपा इन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर सकती है।

    कांग्रेस टीम की घोषणा

    कांग्रेस ने चुनाव प्रबंधन के लिहाज से यूपी भेजे जानेवाले नामों की घोषणा कर दी है। इनमें कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव, विधायक अंबा प्रसाद, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, पूर्व विधायक जेपी गुप्ता, केशव महतो कमलेश और काली चरण मुंडा के नाम हैं। अगली कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख और अन्य विधायकों और कार्यकर्ताओं को भेजा जायेगा।

    Hindi news jharkhand news Latest News national news up election 2022 up news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजैक के अध्यक्ष बने अनिल महतो
    Next Article लापता इंजीनियर 27 दिन बाद खादगढ़ा बस स्टैंड से सकुशल बरामद
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version