Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड: गिरिडीह में नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया रेलवे ट्रैक
    Breaking News

    झारखंड: गिरिडीह में नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया रेलवे ट्रैक

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झारखंड-बिहार में नक्सली बंद आज
    -अलग-अलग स्टेशनों पर तीन घंटे फंसी ट्रेनों

    गिरिड़ीह | झारखंड में गिरिडीह के पास नक्सलियों ने बुधवार देर रात बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एहतियाती तौर पर हावड़ा-गया-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। हालांकि, रेलवे ट्रैक को कोई खास नुक्सान नहीं पहुंचा है।

    भाकपा माओवादियों ने लोगों के बीच अपना खौफ फैलाने के लिए गुरुवार को झारखंड-बिहार बंद का आह्वान किया है। इसके तहत गिरिडीह में धनबाद-गया रेलखंड के अंतर्गत सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी और चौधरीबांध के बीच में नई दिल्ली- हावड़ा रेल लाईन के अप और डाउन ट्रैक को विस्फोट से उड़ा दिया। इससे इन रूटों पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। घंटों मशक्कत के बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका। वहीं, चतरा में नक्सलियों के खौफ के कारण सड़क मार्ग प्रभावित है।

    प्रशांत-शीला की रिहाई मांग रहे हैं नक्सली
    नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के टॉप लीडर प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला की गिरफ्तारी के बाद से ही नक्सली संगठन गुस्से में हैं।.नक्सली संगठन द्वारा इनकी गिरफ्तारी के बाद दो बार बंद का आह्वान किया जा चुका है। संगठन दोनों की रिहाई और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है। संगठन ने बंद से पहले गत 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाया। इस दौरान पुल, मोबाइल टॉवर को क्षतिग्रस्त करने के साथ गणतंत्र दिवस पर कई जगहों पर काले झंडे फहराए गए।

    बताया जाता है कि गिरिडीह में रात लगभग 12:15 बजे नक्सलियों का दस्ता पहुंचा। रेल पटरी पर पोल संख्या 334/13 और 14 के बीच विस्फोट कर ट्रैक को उड़ा दिया। इस दौरान मौके पर प्रतिरोध दिवस और बंदी का पर्चा भी छोड़ा गया। गुरुवार सुबह घटना की सूचना पर सरिया-बगोदर और अन्य जिले की पुलिस मौके पर पहुंची है। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया।

    इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित
    घटना के कारण इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। गंगा-दामोदर एक्सप्रेस चौधरी बांध स्टेशन पर, जोधपुर-हावडा एक्सप्रेस हजारीबाग रोड स्टेशन पर, हटिया इस्लामबाद एक्सप्रेस पारसनाथ स्टेशन पर तथा हावडा मुम्बई मेल, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर करीब 3 घंटे रूकी रहीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ ने सर्च अभियान चलाया।

    चतरा में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित
    चतरा जिले में भाकपा माओवादियों के बंदी का व्यापक असर है। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित है। माल वाहक और यात्री वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जिला मुख्यालय से रांची, हजारीबाग, गया, कोडरमा, चौपारण एवं अन्य दूसरी जगहों के लिए चलने वाली यात्री बसों के पहियों पर ब्रेक लगा हुआ है। बस एवं टैक्सी स्टैंडों में यात्री परेशान हैं।

    उल्लेखनीय है कि नक्सली संगठन द्वारा गिरफ्तारी के बाद दो बार बंद करवाया गया है । इस बार 21 जनवरी से 26 जनवरी तक दोनों की रिहाई की मांग को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाया गया।

    गणतंत्र दिवस पर तीन जिलों में नक्सलियों ने दिखाया दुस्साहस
    झारखंड में गणतंत्र दिवस पर तीन जिलों में नक्सलियों ने दुस्साहस दिखाया। नक्सलियों ने कई सरकारी इमारतों और परिसर में गणतंत्र के विरोध स्वरूप काला ध्वज फहराया। इसके अलावा हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में नक्सलियों ने मोबाइल टॉवर उड़ा दिया। गिरिडीह के डुमरी और मधुबन इलाके में झंडा लगाया। वहीं गुमला के बिशुनपुर में स्कूल में काला झंडा लगाया।

    azad sipahi news Hindi news jharkhand news Latest News maoists in jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरू की पेट्रोल सब्सिडी योजना
    Next Article शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1183 अंक तक लुढ़का
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      June 4, 2026

      जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version