Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री मोदी की सोमवार को पहली वर्चुअल रैली, तैयारियां पूरी
    Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी की सोमवार को पहली वर्चुअल रैली, तैयारियां पूरी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पश्चिमी यूपी के पांच जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों के 98 केंद्रों पर प्रसारण की व्यवस्था

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली वर्चुअल रैली ‘जन चौपाल’ सोमवार (31 जनवरी) को होगी। रविवार को रैली की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रैली के प्रसारण के लिए प्रदेश मुख्यालय पर बनाए गए वर्चुअल रैली स्टूडियो का निरीक्षण किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों के 98 स्थानों से सीधे तौर पर 49 हजार लोग वर्चुअल रैली जन चौपाल में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में बने वर्चुअल रैली स्टूडियो से रैली में जुड़ेंगे।

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री और वर्चुअल रैली के प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि सोमवार को होने वाली रैली में सहारनपुर की नकुड़, बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, गंगोह और रामपुर मनिहारन विधानसभाओं के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जाएगा। इसके अलावा शामली की कैराना, थाना भवन और शामली में वर्चुअल रैली के प्रसारण के लिए प्रबंध किए गए हैं। मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, पुरकाजी, चरथावल, मुजफ्फरनगर, खतौली और मीरापुर में जनचौपाल रैली का प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। बागपत जिले में छपरौली, बड़ौत और बागपत विधानसभाओं के मंडलों में प्रसारण को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। वहीं गौतमबुद्धनगर के दादरी, जेवर में कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी भी किसी एक स्थान पर रैली में जुड़ेंगे।

    गुप्ता ने बताया कि इन पांचों जिलों में 98 सांगठनिक मंडलों में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा। इन स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन के आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 500-500 की संख्या में कुल 49 हजार लोग सीधे जन चौपाल रैली का प्रसारण देखेंगे। इसके अतिरिक्त इन जिलों के 7878 बूथों पर शक्तिकेन्द्र, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और आमजन को भी टेलीविजन के जरिए प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं वहां के स्मार्टफोन धारकों को भी जनचौपाल रैली के लिंक भेज रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश भर से कार्यकर्ता और आमजन प्रधानमंत्री को विभिन्न माध्यमों से सुन सकेंगे।

    jan chiupal national news PM Modi prime minister up election VIRTUAL RALLY
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची जेल पर पुलिस का छापा, कुख्यातों की बैरक को खंगालने में जुटी पुलिस
    Next Article महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एंटी लेप्रोसी डे का आयोजन
    azad sipahi

      Related Posts

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026

      ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

      May 28, 2026

      कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
      • नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
      • ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
      • कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल
      • रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version