नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। भाव में आई नरमी के बाद देश के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,44,320 रुपये से 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,290 रुपये से 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है।
चांदी के भाव में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,44,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,370 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
अन्य प्रमुख शहरों में चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ऊंचे स्तर पर रही, जहां 24 कैरेट सोना 1,45,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।
भोपाल, पटना और भुवनेश्वर जैसे शहरों में भी सोने के भाव में मामूली कमजोरी दर्ज की गई है। भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,44,370 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,32,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,44,470 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,44,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,32,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

