रांची। नगर के खेल गांव थाना क्षेत्र स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पर रांची जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने रविवार को अचानक छापेमारी की। बताया गया कि छापेमारी के दौरान रांची जेल के अंदर बंद सभी कुख्यात अपराध कर्मियों की बैरकों को खंगाला जा रहा है। इस दौरान सभी जेल कर्मियों को बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अभी तक जेल में कोई आपत्तिजनक सामान मिलने की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है। छापेमारी में रांची डीसी, एसएसपी, एसडीओ सहित कई डीएसपी, आठ थानेदार सहित एक सौ से अधिक जवान शामिल हैं। जेल की महिला बैरक की जांच के लिए महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को मुख्य सचिव के निर्देश के बाद अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



