Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एनसीसी कैडेट्स बड़े सपने देखकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं : राजनाथ
    Breaking News

    एनसीसी कैडेट्स बड़े सपने देखकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं : राजनाथ

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – कोरोना पॉजिटिव रक्षा मंत्री ने परेड में हिस्सा लेने वाले एनसीसी कैडेट्स से वर्चुअली बातचीत की
    – एनसीसी सभागार में कैडेट्स ने रक्षा मंत्री के सामने ‘शत शत नमन’ गीत की रंगारंग प्रस्तुति दी

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस शिविर-2022 में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स के साथ शनिवार को वर्चुअली बातचीत करके उन्हें बड़े सपने देखने और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) युवाओं को एकजुट और अनुशासित बल में तब्दील करके जनसेवा कर रहा है। उन्होंने एनसीसी की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन अपने कैडेट्स को सैनिक, कलाकार, संगीतकार और अच्छे इंसान के रूप में ढाल रहा है। शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेट्स राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि वे अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए कैडेटों से वर्चुअली बातचीत करने का फैसला किया, वरना गणतंत्र दिवस शिविर में आकर बातचीत करते। उन्होंने एनसीसी कैडेटों से जीवन में उद्देश्य खोजने और कई एनसीसी पूर्व छात्रों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया, जिन्होंने संगठन में सिखाए गए एकता, अनुशासन, सच्चाई, साहस, सद्भाव और नेतृत्व के गुणों को अपनाकर समाज में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को एकजुट और अनुशासित बल में बदलकर राष्ट्र के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा कर रहा है। कड़ी मेहनत को सफलता की कुंजी बताते हुए रक्षा मंत्री ने पुरुषों और महिलाओं के बीच समानता का आह्वान किया।

    रक्षा मंत्री ने एनसीसी कैडेटों को संदेह की बेड़ियां तोड़कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखने और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लगातार विकसित हो रहे भारतीय मूल्यों, परंपराओं और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने पर समान जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में कुछ नया बनाने की दृष्टि से आगे बढ़ें, जो हमारे देश को गौरवान्वित करता है। उन्होंने कैडेटों से कहा कि एनसीसी के पूर्व छात्र और स्वयं एक शिक्षक होने के नाते वह चाहते हैं कि कैडेट्स एनसीसी की ओर से आयोजित किसी भी कार्यक्रम को मिस न करें। दिल्ली कैंट स्थित एनसीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने रक्षा मंत्री के सामने ‘शत शत नमन’ गीत की रंगारंग प्रस्तुति दी।

    इस समारोह में एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारी शामिल हुए। इस वर्ष दिल्ली निदेशालय के कैडेट दिव्यांशी, कर्नाटक और गोवा निदेशालय के लेफ्टिनेंट अक्षय दीपकराव मांडलिक को ‘रक्षा मंत्री पदक’ दिया जाएगा। गुजरात निदेशालय के कैडेट कैप्टन धीरज सिंह, महाराष्ट्र निदेशालय के एसयूओ सोमेश मनोज सिन्हा, उत्तर पूर्व क्षेत्र निदेशालय के एसयूओ केएच मोनिता सिन्हा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के कैडेट आदर्श शर्मा को रक्षा मंत्री प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

    Hindi news Latest News national news Rajnath Singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेशभर में खोले जाएंगे 100 सैनिक स्कूल, 194 ने पंजीकरण कराया
    Next Article महेश अग्रवाल की जमानत याचिका पर तीन फरवरी को सुनवाई करेगा एनआईए कोर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version