Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना काल में टेली-मेडिसिन सेवाएं बहुत उपयोगी साबित हुईं : मनसुख मंडाविया
    Breaking News

    कोरोना काल में टेली-मेडिसिन सेवाएं बहुत उपयोगी साबित हुईं : मनसुख मंडाविया

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को दिल्ली में सीजीएचएस मुख्यालय में मुफ्त डॉक्टरी परामर्श सेवाएं प्रदान करने वाली ‘ई- संजीवनी’ हब का दौरा किया और यहां प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने टेली कंसल्टेशन देने वाले डॉक्टरों के साथ बातचीत भी की।

    ‘ई- संजीवनी’ हब के दौरे के बाद डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि कोरोना काल में टेली-मेडिसिन सेवाएं बहुत उपयोगी साबित हुई हैं। इस ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल टेली कंसल्टेशन के लिए किया जाता है। लाखों लोग हर दिन डॉक्टरों की सलाह लेने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, विशेषज्ञों की सलाह के लिए किसी भी मरीज या बुजुर्गों को यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़ती है इसके लिए लोग फोन पर ही विशेषज्ञों से बातचीत कर सलाह ले सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि मैं लोगों से कोविड-19 महामारी के दौरान इन डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह करता हूं जो उन्हें अपने घरों में आराम से स्वास्थ्य पेशेवरों से तत्काल परामर्श प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। यह देश के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है।

    क्या है ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म
    ई-संजीवनी केंद्र सरकार का एक प्रमुख टेली मेडिसिन प्लेटफॉर्म है। इसका लाभ उठाते हुए कोई भी भारतीय नागरिक फोन के जरिए मुफ्त में डॉक्टरी परामर्श ले सकता है। कोरोना काल में डॉक्टरों की कोविड वार्ड में ड्यूटी लगने के बाद भी इस प्लेटफॉर्म से सेना के पूर्व डॉक्टर भी जुड़े और मरीजों को मदद देने के लिए सामने आए हैं। ई-संजीवनी टेली मेडिसिन का लाभ उठाने के लिए संजीवनी ऐप को मोबाइल पर इस्टॉल करना होता है। इसमें तीन विकल्प दिए गए हैं जिसमें पहला मरीज का रजिस्ट्रेशन और टोकन, दूसरा मरीज का लॉग इन और तीसरा प्रिस्क्रिप्शन। इस तरह इसे ऐप के जरिए डॉक्टर से जुड़ सकते हैं।

    central health minister corona news Latest News mansukh mandwiya national news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद जज मौत मामले में हाईकोर्ट सीबीआइ जांच से संतुष्ट नहीं, सभी रिपोर्ट मांगी
    Next Article बंगाल : एक दिन में 22 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले, 28 की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025

      स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version