Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बड़ी कामयाबीः पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए
    Breaking News

    बड़ी कामयाबीः पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पुलवामा। पुलवामा जिले के चांदगाव इलाके में बुधवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

    जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले के चांदगाव इलाके में पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसी आधार पर पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने पास आता देख उनपर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों की बात टाल दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।

    आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इन आतंकियों में एक पाकिस्तानी था। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से 2 एम.4 कारबाइन, एक एके.47 व उसकी मैगजीन सहित अन्य गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से संबंंधित थे। सुरक्षाबलों ने इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

    Hindi news Indian Army Latest News national news pulwama news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीवीसी केवल ढाई घंटे ही करेगा बिजली कटौती
    Next Article कोरोना विस्फोट: देश में पिछले 24 घंटे में 58 हजार से ज्यादा नए मामले
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव में अलग करवट ले रहा बिहार, एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा माहौल: डॉ. मोहन यादव

      October 31, 2025

      एनडीए लुटेरों का गठबंधन: कांग्रेस

      October 31, 2025

      सिविल सर्जन करें ब्लड सेंटर्स की जांच, भेंजे रिपोर्ट : सचिव

      October 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव में अलग करवट ले रहा बिहार, एनडीए की जीत की इबारत लिख रहा माहौल: डॉ. मोहन यादव
      • एनडीए लुटेरों का गठबंधन: कांग्रेस
      • बिहार विस चुनाव : आपातकाल की आग से निकली भाजपा अब बिहार में बनी सियासत की धुरी
      • सिविल सर्जन करें ब्लड सेंटर्स की जांच, भेंजे रिपोर्ट : सचिव
      • पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर रही मोदी सरकार : सांसद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version