Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा का 12 करोड़ मतदाताओं तक सीधे पहुंचने का लक्ष्य
    Breaking News

    भाजपा का 12 करोड़ मतदाताओं तक सीधे पहुंचने का लक्ष्य

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 26, 2022Updated:January 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक कर रहे जनसम्पर्क
    -विपक्ष के पास भौतिक रूप से जनता तक पहुंचने का नहीं दिख रहा कोई प्लान

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज गयी है। राजनीतिक दल अपनी जीत सुनिश्चित करने को ताकत झोंक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत पक्की करने के लिए प्रदेश के 12 करोड़ मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाने की रणनीति तैयार की है। पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक जनसम्पर्क करने में जुट गए हैं। भाजपा सबसे पहले उन लोगों तक पहुंच रही है जिन्हें राज्य और केन्द्र सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिला है। पार्टी ने उन्हें लाभार्थी नाम दिया है।

    विधानसभा चुनाव में विपक्ष घोषणा पत्र जारी कर रहा है। टिकटकों की घोषणा कर रहा है। सत्तापक्ष पर आरोप लगा रहा है। वहीं सत्ताधारी दल भाजपा प्रदेश के मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाने में जुट गयी है। कोरोना के कारण चुनाव आयोग द्वारा रैलियां करने पर प्रतिबंध लागू होने के साथ ही भाजपा पूरी ताकत के साथ जुट गयी है। डिजिटल माध्यम से वह पहुंच बनाने में अन्य दलों से तो आगे है ही, भौतिक रूप से भी विपक्ष को कहीं पीछे छोड़ दिया है। पार्टी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वालों की सूची तैयार की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य कहते हैं कि प्रदेश में ऐसे करीब छह करोड़ परिवार हैं जिन्हें किसी न किसी योजना का लाभा मिला है। कई परिवार ऐसे हैं जिनके यहां कई योजनाएं पहुंची हैं। भाजपा उन सभी परिवारों तक पहुंच रही है। पार्टी के कार्यकर्ता डोर-टू-डोर सम्पर्क कर रहे हैं।

    मोदी कुमकुम लेकर घर-घर पहुंच रहे भाजपाई
    सम्पर्क करने पहुंच रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में सरकार की योजनाओं का एक पत्रक है। एक स्टीकर प्रत्येक दरवाजे पर लगा रहे हैं। इसके साथ ही सबसे खास एवं महत्वपूर्ण बात यह है कि परिवार में मौजूद लोगों के माथे पर मोदी कुमकुम और अक्षत का टीका लगाया जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार रतिभान त्रिपाठी कहते हैं कि राजनीतिक इतिहास में किसी राजनीतिक दल का यह नायाब तरीका है। भाजपा के छोटे-बड़े कार्यकर्ता, नेता जब किसी को टीका लगाकर अभिवादन करते हैं तो वह व्यक्ति खुद को भाजपा से जुड़ा हुआ महसूस करता है। भाजपा का यह अभियान किसी को भले ही सामान्य लग रहा हो लेकिन मतदाताओं के मन पर गहरा असर डालने वाला होगा। वह कहते हैं कि इस प्रकार जन-जन तक पहुंच बनाने में किसी जमाने में कांग्रेस सफल हुआ करती थी। आज प्रधानमंत्री मोदी की वजह से भाजपा जन-जन की पार्टी बनती जा रही है। रही बात सपा की तो उनका नारा जरूर है कि नयी सपा है नयी हवा है लेकिन सच्चाई यह कि हवा की बातें हवा में ही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप्र भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, भाजपा के उप्र प्रभारी राधामोहन सिंह, उप्र चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, चुनाव सहप्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत योगी सरकार के मंत्री डोर-टू-डोर सम्पर्क कर रहे हैं।

    bjp national news PM Modi up election uttar pradesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल ने तिरंगा फहराया, सरकार को सराहा
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरू की पेट्रोल सब्सिडी योजना
    azad sipahi

      Related Posts

      रामगढ़: पीवीयूएनएल परिसर में काम के दौरान दुर्घटना से संविदा कर्मी की मौत, कर्मचारियों में आक्रोश

      August 4, 2026

      फायरिंग में घायल युवक की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

      August 4, 2026

      रांची के निजाम नगर में देर रात तोड़फोड़, कई वाहनों के शीशे टूटे

      August 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार
      • रामगढ़: पीवीयूएनएल परिसर में काम के दौरान दुर्घटना से संविदा कर्मी की मौत, कर्मचारियों में आक्रोश
      • फायरिंग में घायल युवक की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
      • रांची के निजाम नगर में देर रात तोड़फोड़, कई वाहनों के शीशे टूटे
      • तीन राज्यों के उपचुनाव के परिणाम की घोषणा, बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर जीते
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version