Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प. बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी, 3 की मौत, कई घायल
    Breaking News

    प. बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी, 3 की मौत, कई घायल

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अलीपुर डिवीजन अतंर्गत पश्चिम बंगाल के न्यू दमोहनी और न्यू मयनागुड़ी रेलवे स्टेशन के बीच बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ( ट्रेन नम्बर 15633) गुरुवार शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारम्भिक सूचना के मुताबिक ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इनमें से चार डिब्बे पलट गए हैं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं। घायलों को ट्रेन के डिब्बों से निकाल कर निकटवर्ती अस्पतालों के लिए भेजा जा रहा है। रेलवे ने हेल्पलाइन नम्बर 8134054999 जारी किया है।

    यह ट्रेन बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी। शाम का वक्त होने की वजह से दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात कर दुर्घटना के बारे में जानकारी हासिल की है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमा रेलवे मुख्यालय मालीगांव से जीएम और अलीपुर डिवीजन के डीआरएम दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

    दुर्घटनास्थल के लिए मेडिकल टीम तथा अन्य अधिकारी भी रवाना हो गये हैं। अलीपुरद्वार डिवीजन से घटनास्थल लगभग 70 किमी दूर बताया गया है। हताहतों के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। रेलवे ने राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ से मदद मांगी है, जिसके बाद सिलीगुड़ी से सेकेंड एनडीआर की टीम दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

    bikaner express Latest News national news train accident प. बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट का आदेश, योग्य ऑफिसर को सरकार चार सप्ताह में दे प्रमोशन
    Next Article देश में मकर संक्रांति के दिन 75 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सूर्य नमस्कार
    azad sipahi

      Related Posts

      तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ

      August 1, 2025

      अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर

      August 1, 2025

      अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version