Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एयरपोर्ट से नवजात को ट्रैफिकिंग कर मुंबई ले जा रही महिला गिरफ्तार
    Breaking News

    एयरपोर्ट से नवजात को ट्रैफिकिंग कर मुंबई ले जा रही महिला गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लगभग 15 दिनों के एक नवजात बच्चे को ट्रैफिकिंग कर रांची से मुंबई ले जा रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला का नाम निखत परवीन है।

    निखत 13 जनवरी को दोपहर एक बजे इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जा रही थी। इस दौरान उसके गोद में एक नवजात बच्चा था। टिकट में बच्चे की जिक्र नहीं होने के कारण सीआईएसएफ जवानों ने गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद निखत इंडिगो के काउंटर पर जाकर बच्चे का नाम जुड़वाने का प्रयास करने लगी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और इंडिगो के स्टाफ ने एयरपोर्ट पुलिस को मामले की जानकारी दी। एयरपोर्ट पुलिस ने निखत को पकड़कर एंटी ट्रैफिकिंग सेल के हवाले कर दिया।

    एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद ने बताया कि महिला को दोपहर इंडिगो स्टॉफ की सूचना पर उन्होंने निखत परवीन को बच्चे के साथ पकड़ा था। बाद में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग का मामला होने के कारण ट्रैफिकिंग सेल की दुर्गा गुप्ता को मामला सौंप दिया गया। दुर्गा गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले में महिला निखत परवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया।

    बताया गया कि यह मामला एयरपोर्ट स्थित इंडिगो एयरलाइंस के स्टॉफ की सूझबूझ से पकड़ा गया। सीआईएसएफ जवानों द्वारा जब निखत परवीन को प्रवेशद्वार पर ही रोक दिया गया, तब वह बच्चे का नाम टिकट में जुड़वाने के लिए इंडिगो टिकट काउंटर पहुंची।

    वहां एक्जक्युटिव अंजनी नंदन पांडेय ड्यूटी पर तैनात थे। अंजनी ने जब बच्चे का नाम पूछा, तो निखत नाम बताने में सकपका गयी। इसके बाद जब अंजनी ने बच्चे का उम्र पूछते हुए बर्थ सर्टिफिकेट मांगा, तो वह कभी 15 दिन तो कभी तीन दिन उम्र बता रही थी। शक होने पर जब अंजनी और इंडिगो मैनेजर रिजवान कादिर ने जांच की तो पता चला कि 11 जनवरी को वह महिला बिना बच्चे के मुंबई से रांची आयी थी। 13 जनवरी को फ्लाइट 6ई341 से दोपहर दो बजे मुंबई जाने के लिए उसने 12 जनवरी को ऑनलाइन टिकट बनवाया था, लेकिन उसमें बच्चे की इंट्री नहीं करवायी थी। शक के आधार पर इंडिगो स्टॉफ ने पुलिस को सूचित कर दिया।

    birsa munda airport child trafficking Crime news Hindi news jharkhand news Latest News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपीएससी में ऑनलाइन आवेदन 19 और 22 से
    Next Article संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, एक फरवरी को पेश होगा आम बजट
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version