देवघर। मधुपुर इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने शनिवार को देवघर के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह से मिलकर घटना के बारे में जानकारी दी है।

पीड़ित परिवार की ओर से अपनी शिकायत में बताया गया है कि घटना गत 14 जनवरी की है। महिला घर से शौच के लिए निकली थी। महिला के साथ छह वर्ष का बच्चा था। इस दौरान दिलीप मंडल और जामुन मंडल ने हथियार के दम पर महिला को अपने कब्जे में ले लिया। एक आरोपित ने बच्चे को चाकू के नोक पर ले लिया। दूसरे ने महिला के सिर पर पिस्तौल लगा दिया। आरोपितों ने घटना का वीडियो भी बनाया है।

एसपी के निर्देश पर महिला थाना मधुपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है । पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है। वह घर से शाम को शौच करने निकली थी। उसी बीच दोनों आरोपितों ने उन्हें हथियार के दम पर बंधक बना लिया। मुंह बंद कर कमरे में ले गए, जहां दोनों ने दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर बच्चे सहित जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना के दौरान एक आरोपी युवक ने अपने मोबाइल से महिला की अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद गांव के कुछ लोगों को दिखाया। घटना के बाद महिला ने पति को इसकी जानकारी दी। पति आने के बाद दोनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस ने बताया कि दोनों नामजद आरोपित घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version