काकद्वीप। बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने वाला जहाज डूब गया। हालांकि, घटना के दौरान चीख पुकार सुनकर 17 मछुआरों को बचा लिया गया। घटना मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में स्थित केंडो द्वीप से करीब पांच किलोमीटर दूर हुई।

काकद्वीप मछुआरा कल्याण संघ ने बुधवार को बताया कि मछली पकड़ने के बाद वापस लौटने के दौरान किसी ठोस चीज से टकराने के कारण जहाज का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे एफबी केशव नारायण नामक मछली पकड़ने वाले ट्रेलर में सुरख हो गया। उस वक्त ट्रेलर में 17 मछुआरे सवार थे।

डूबते ट्रेलर के मछुआरों की चीखें सुनकर पास के कुछ ट्रेलरों ने 17 मछुआरों की जान बचाई। उन सभी मछुआरों को वापस नामखाना घाट लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक हादसा केंडो द्वीप के पास हुआ। हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची है। डूबते जहाज को भी रस्सियों के सहारे तट पर ले आया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version