Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नेपाल में विमान क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन में 42 शव बरामद
    Top Story

    नेपाल में विमान क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन में 42 शव बरामद

    adminBy adminJanuary 15, 2023Updated:January 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा एक यात्री विमान लैंडिंग से पहले पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया है। यति एयरलाइंस के इस विमान में चार क्रू मेंबर समेत 68 यात्री सवार थे। 72 सीटों वाले विमान में 5 भारतीय नागरिकों समेत 14 विदेशी यात्री सवार थे। नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 42 शव बरामद किए गए हैं।

    नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जाने के लिए यति एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान ने आज सुबह उड़ान भरी थी। इस 72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स यानी कुल 72 लोग सवार थे। पोखरा हवाई अड्डे पर लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले 11.10 बजे विमान पहाड़ी से टकराकर सेती नदी की खाई में गिर गया। ये दुर्घटना पोखरा के पुराने घरेलू एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई।

    नेपाल की एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक़ इस विमान में 53 नेपाली, 5 भारतीय, 4 रूसी, एक आयरिश, 2 कोरियाई, 1 अर्जेंटीना और एक फ्रांसीसी नागरिक सवार थे। येति एयरलाइंस की ओर से जारी यात्रियों की लिस्ट के मुताबिक कुल 68 यात्रियों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। नेपाल में विमान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने तत्काल कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। पीएम प्रचंड और गृह मंत्री रवि लामिछाने इमरजेंसी मीटिंग के बाद सीधे काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम में पहुंचे। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री त्रिभुवन एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम में पहुंचकर ताजा हालात पर नजर रखे हुए हैं।

    दुर्घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रनवे पर उतरने से पहले तकनीकी खराबी होने के कारण पायलट ने विमान को रिहायशी इलाकों के बजाय पहाड़ की तरफ मोड़ दिया, ताकि नागरिक आबादी को नुकसान से बचाया जा सके। विमान क्रैश होने की खबर मिलते ही नेपाली सेना ने सशस्त्र पुलिस और नेपाल पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस हादसे में अब तक 42 शव बरामद किए जा चुके हैं। हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है और फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

    पोखरा हवाई अड्डे का इलाका पहाड़ियों से घिरा हुआ है। चश्मदीदों ने हादसे के बाद धुएं के गुबार को देखा। यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। इस विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। स्थानीय अधिकारी गुरुदत्त ढकाल ने कि बताया कि मलबे में आग लगी हुई थी और बचावकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुदत्त ढकाल ने कहा कि रेस्क्यू टीम और बचावकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमकर संक्रांति पर रांची में उड़ी राहुल गांधी की भारत जोड़ो वाली पतंग
    Next Article गंगासागर में पुण्य स्नान का सिलसिला जारी, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version