अगरतला (त्रिपुरा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कड़ी नीतियों के कारण पूर्वोत्तर में उग्रवाद की घटनाओं में 89 प्रतिशत की कमी आई है। नागरिक हत्याओं की घटनाओं को भी स्वाभाविक रूप से कम होने के रूप में दर्ज किया गया है। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अगरतला में नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम युवा संबाद@2047 में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले देश के निर्माण के लिए भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और वीर सावरकर ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। लेकिन, आज राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को कुर्बानी देने की जरूरत नहीं है। उन्हें यथासंभव राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पूर्वोत्तर में उग्रवाद की घटनाओं में 89 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह, सशस्त्र हमलों में नागरिकों की हत्याओं में लगभग 90 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि व्यापक हित में सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफ्सपा) को वापस ले लिया गया और केंद्र सरकार द्वारा सामान्य स्थिति वापस लाई गई है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भी शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए चरमपंथी समूहों के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

उन्होंने आजादी हासिल करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और युवाओं से देश के निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और वीर सावरकर ने देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। लेकिन, आज देश के निर्माण के लिए युवाओं को अपनी जान कुर्बान करने की जरूरत नहीं है। उन्हें ही राष्ट्र निर्माण में यथासंभव योगदान देना चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें औऱ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहें।

उन्होंने आह्वान किया कि आप किसे वोट दे रहे हैं इसको लेकर आप सावधान रहे। क्योंकि, बैलेट बुलेट से ज्यादा मजबूत होता है। उन्होंने दावा किया कि आज के युवाओं को सामाजिक पूर्वाग्रहों, अपराध, कट्टरवाद, प्रदूषण और अन्य प्रमुख मुद्दों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए जो भारत के विकास में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में लंबे समय तक कम्युनिस्टों का शासन रहा है और उनकी सरकार के तहत राज्य विकास के सभी मानकों पर पिछड़ता रहा।

उन्होंने दावा किया कि पहले पांच साल में भाजपा ने त्रिपुरा के विकास की नींव रखी है। दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर यह राज्य अलग उत्साह के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version