देहरादून। जोशीमठ के संकटग्रस्त क्षेत्रों में जहां सरकार संगठन और भाजपा के बड़े पदाधिकारी जनता की सेवा में लगे हुए हैं वहीं सरकार की ओर से भी राहत कार्यों की व्यवस्था की जा रही है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को फोन कर जोशीमठ के बारे में जानकारी ली।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि मानवीय संवेदना के आधार पर जनता की हरसंभव सहायता की जाए। उन्होंने कहा है कि शासन-प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री हर संभव मदद का प्रबंधन करें। उन्होंने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से कहा प्रभावितों के साथ मानवतावादी व्यवहार किया जाए। किसी प्रकार की जनहानि न हो इसके लिए सरकार जिम्मेदारी तय की जाए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटाने का निर्देश दिया जाए ताकि जनता को हरसंभव सहायता मिल सके।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version